गुंदेजा बंधु सहित 42 कलाकार संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में रामनाथ कोविंद ने किया पुरस्कृत

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष अलंकरण समारोह में संगीत, नृत्य और थिएटर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भोपाल के ध्रुपद गायक उमाकांत और रमाकांत (गुंदेजा बंधु) सहित देश के 42 प्रतिष्ठित कलाकारों को वर्ष-2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। अकादमी पुरस्कार 1952 से दिए जा रहे हैं। पुरस्कार में एक लाख रुपये के साथ ताम्रपत्र और अंगवस्त्र दिया जाता है। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा और संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष शंकर सेन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रपति ने संगीत के क्षेत्र में अकादमी पुरस्कार के लिए 11 कलाकारों ललित जे राव -हिन्दुस्तानी गायन, उमाकांत गुन्देचा और रमाकांत गुन्देचा(गुंदेजा बंधु)(संयुक्त पुरस्कार) -हिन्दुस्तानी गायन, योगेश समसी हिन्दुस्तानी वाद्य – तबला, राजेन्द्र प्रसन्ना – हिन्दुस्तानी वाद्य – शहनाई व बांसुरी, एम.एस. शीला – कर्नाटक गायन, सुमा सुधीन्द्र – कर्नाटक वाद्य-वीणा, तिरूवरूर वैद्यनाथन – कर्नाटक वाद्य-मृदंगम, शशांक सुब्रमणयम – कर्नाटक वाद्य-बांसुरी, मधुरानी – सुगम संगीत, हेमंती शुक्ला – सुगम संगीत, गुरनाम सिंह – गुरबानी को सम्मान दिया।
कोविंद ने नृत्य के क्षेत्र में अकादमी पुरस्कार के लिए 9 प्रमुख कलाकारों रमा वैद्यनाथम – भरतनाट्यम, शोभा कोसर – कथक, मदंबी सुब्रमणयन – कथकली, एल.एन. ओइनाम ओंगबी धोनी देवी – मणिपुरी, दीपिका रेड्डी – कुचिपुड़ी, सुजाता महापात्र – ओडिशी, रामकृष्ण तालुकदार – सतरिया, जनमेजय साईबाबू – छाउ, आशित देसाई – नृत्य संगीत को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रपति ने थिएटर (नाट्य कला) के क्षेत्र में 9 प्रमुख कलाकारों अभिराम भदकमकर – नाट्य लेखन, सुनील शानबाग – निर्देशन, बापी बोस – निर्देशन, हेमा सिंह- अभिनय, दीपक तिवारी – अभिनय, अनिल टिक्कू – अभिनय, नुरूद्दीन अहमद – स्टेज क्राफ्ट, अवतार साहनी -लाइटिंग, शोउगरकपम हेमंत सिंह – सुमंग लीला (मणिपुर) को अकादमी पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया।
कोविंद ने पारंपरिक, लोक, जनजातीय संगीत, नृत्य थिएटर तथा कठपुतली कला के क्षेत्र में 10 कलाकारों अनवर खान मंगनियार – लोकसंगीत (राजस्‍‍थान), प्रकाश खंडगे – लोक कला (महाराष्ट्र), जगन्नाथ बयान – पारंपरिक संगीत खोल (असम), रामचन्द्र मांझी – लोक संगीत (बिहार), राकेश तिवारी- लोक नाट्य (छत्तीसगढ़), पार्वती बाउल – बाउल संगीत (पश्चिम बंगाल), सर्बजीत कौर-लोक संगीत (पंजाब), केसी रुनरेमसंगी – लोक संगीत (मिजोरम), मुकुन्द नायक-लोक संगीत (झारखंड), सुदीप गुप्ता- कठपुतली कला (पश्चिम बंगाल) को अकादमी पुरस्कार दिया।
राष्ट्रपति ने विजय वर्मा तथा संध्यापुरेचा को कला के क्षेत्र में समग्र योगदान, छात्रवृत्ति के क्षेत्र में अकादमी पुरस्कार दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com