नीतीश कुमार को जन्मदिन पर पीएम ने कुछ यूं दी बधाई

किया ट्वीट- ‘मेहनती’ नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के 68वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके शासकीय नेतृत्व और दृष्टिकोण की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मेरे मित्र और बिहार के मेहनती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई। नीतीश जी की दृढ़ता ने सुनिश्चित किया कि बिहार कुशासन के वर्षों की छाया से बाहर निकले। उनके जन-समर्थक शासन ने कई लोगों के जीवन को छुआ है। मैं नीतीश जी के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए कामना करता हूं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें।

आप सदैव स्वस्थ रहें और निरंतर बिहार के विकास और कल्याण के प्रति सेवार्थ रहें, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की बधाई। उन्हें अच्छा स्वास्थ्य, लम्बा जीवन और आगे आने वाले सफल वर्ष का आशीर्वाद मिले। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा बिहार के सीएम नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप पर खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद हो। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश चाचा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके सफल और स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना करता हूं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com