तो सोनिया रायबरेली और राहुल अमेठी से ही लड़ेंगे चुनाव!

कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली : कांग्रेस ने गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कुल 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 नाम उत्तर प्रदेश से और 4 नाम गुजरात से हैं। कांग्रेस की पहली सूची में अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद, जतिन प्रसाद, भरत सिंह सोलंकी और आरपीएन सिंह का नाम है। कांग्रेस महासचिव और केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने गुरुवार देर शाम यह सूची जारी की।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार भी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से उम्मीदवार होंगी। कुशीनगर से कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह और फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा फैजाबाद से निर्मल कोठारी, जालौन एससी सीट से बृजलाल ख़ाबरी, अकबरपुर से राजाराम पाल, उन्नाव से अन्नू टंडन, धौरहरा से जितिन प्रसाद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, सहारनपुर से इमरान मसूद को कांग्रेस ने टिकट दिया है। इसके अलावा, गुजरात की अहमदाबाद पश्चिम एससी से राजू परमार, आनंद से भरत सिंह सोलंकी, वडोदरा से प्रसाद पटेल, छोटा उदयपुर एसटी सीट से रंजीत मोहन सिंह राठवा चुनाव लड़ेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com