योगी ने किया दावा, यूपी में बनाएंगे जीत का नया रिकार्ड

लखनऊ : लोकसभा चुनाव के शंखनाद होते ही भाजपा यूपी में बेहतर प्रदर्शन का दावा करने में जुट गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार कहा कि यूपी में वह 74 प्लस सीटों पर जीत रहे हैं। उनका दावा है कि यूपी में सबसे ज्यादा कल्याणकारी योजनाएं चलाईं गयीं हैं, जिससे सीधे जनता को लाभ पहुंचा है। केन्द्र सरकार की सबसे ज्यादा योजनाएं भी यहां आईं हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश में 74 प्लस का लक्ष्य है। उस लक्ष्य को उत्तर प्रदेश का मतदाता पूरे सम्मान के साथ प्रधानमंत्री के कार्यों और उनकी उपलब्धियों के कारण भारतीय जनता पार्टी को देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा 74 प्लस सीटों पर जीत हासिंल करेगी। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के आने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बसपा-सपा और आरएलडी का गठबंधन भी सिर्फ दिखावा है।

जनता इसको नकार देगी। 2014 और 2017 के परिणाम सामने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश हित के लिए काम कर रहे हैं और यहां से आतंकवाद को खत्म करने के लिए अभियान भी चलाया है। पुलवामा घटना के दोषियों को मुठभेड़ में मार गया है। उन्होंने कहा कि इस समय भारत दुनिया के उन देशों की श्रेणी में खड़ा हुआ जो अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। यह सक्षम और समृद्धि की सबसे बड़ी निशानी होती और प्रधानमंत्री ने यह करके दिखाया है। म्यांमार बॉर्डर पर एक साथ कई आतंकियों को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में जो काम नहीं होते थे इस सरकार ने वह कर के दिखाया है। योगी ने कहा कि किसानों, गरीबों और मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री ने कई योजनाएं चलाईं हैं, जिसके जरिए उन्हें लाभ पहुंचा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करीब सात करोड़ लोगों को रसोई गैस सिलेंडर दिया गया है, जबकि चार करोड़ परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। डेढ़ करोड़ परिवारों को आवास उपलब्ध कराएं गए हैं।

साढ़े 9 करोड़ परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अंदर। 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये सालाना स्वास्थ्य की गारंटी आयुष्मान भारत में प्रधानमंत्री ने दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा किस इस सरकार में एक भी मॉब लिचिंग की घटना उत्तर प्रदेश में नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गौवंश को लेकर काम कर रही है। उनका दावा है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के पास मत प्रतिशत ज्यादा है। बीजेपी एमपी में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। राजस्थान में तमाम जो चुनावी आकलन थे उनको धता बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया और लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करेगी। ’हम उत्तर प्रदेश की परंपरागत और जातिवाद की राजनीति को बदल रहे हैं। दुर्भाग्य है कि विपक्ष के पास कोई कार्य ही नहीं है। जब पूरा देश सेना के पराक्रम और शौर्य की अनुभूति करता है तो विपक्ष सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com