पहले और दूसरे चरण के लिए आयोग ने नियुक्त किए प्रेक्षक

लखनऊ : भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश में पहले व दूसरे चरण में आठ-आठ लोकसभा सीटों पर क्रमशः 11 व 18 अप्रैल को मतदान होगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बुधवार शाम को यहां बताया कि दोनों चरणों में लोकसभा की 16 सीटों पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान पर निगरानी रखने के लिए आठ सामान्य प्रेक्षक, आठ पुलिस प्रेक्षक तथा आठ व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा तथा राजस्व सेवा के अधिकारी क्रमशः सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक तथा व्यय प्रेक्षक के रुप में नियुक्त किये गये हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रथम चरण की सहारनपुर सीट के लिए रणबीर शर्मा-सामान्य प्रेक्षक, विनोद कुमार-पुलिस प्रेक्षक एवं वी एम महिधर-व्यय प्रेक्षक बनाए गए हैं। कैराना सीट के लिए गोरखनाथ-सामान्य प्रेक्षक, विनोद कुमार-पुलिस प्रेक्षक और ब्रजेश कुमार-व्यय प्रेक्षक, मुजफ्फरनगर में पी. अरूण बाबू-सामान्य प्रेक्षक, गुगुलोथू लक्ष्मन-पुलिस प्रेक्षक और ओपी चैधरी-व्यय प्रेक्षक तथा बिजनौर में आदेश तीतरमरे-सामान्य प्रेक्षक, गुगुलोथू लक्ष्मन-पुलिस प्रेक्षक और बलीना सुरेश बाबू-व्यय प्रेक्षक नियुक्त हुए हैं। इसी तरह मेरठ में डा. नरेन्द्र कुमार गुप्ता-सामान्य प्रेक्षक, कैसर खालिद-पुलिस प्रेक्षक और अमिताव भट्टाचार्य-व्यय प्रेक्षक, बागपत में डा. वी. थिरूपुगा-सामान्य प्रेक्षक, कैसर खालिद-पुलिस प्रेक्षक और एमजे चेतन-व्यय प्रेक्षक, गाजियाबाद में जेपी अग्रवाल-सामान्य प्रेक्षक, देव प्रकाश गुप्त-पुलिस प्रेक्षक और केआर सुबाष-व्यय प्रेक्षक तथा गौतमबुद्ध नगर में डा. एन. रामास्वामी-सामान्य प्रेक्षक, देव प्रकाश गुप्त-पुलिस प्रेक्षक और बीआर रमेश-व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि दूसरे चरण के लिए नगीना लोकसभा सीट में राजेश्वर प्रसाद सिंह-सामान्य प्रेक्षक, एच. मंजुनाथ-पुलिस प्रेक्षक और संतोष कुमार-व्यय प्रेक्षक, अमरोहा में सिद्धार्थ महाजन-सामान्य प्रेक्षक, एच मंजुनाथ-पुलिस प्रेक्षक और रमन कुमार मेहता-व्यय प्रेक्षक, बुलन्दशहर में के. मोसेस चलई-सामान्य प्रेक्षक, दालूराम तेनवार-पुलिस प्रेक्षक और ए. रमेश कुमार-व्यय प्रेक्षक बनाए गए हैं। अलीगढ़ में मालविन्दर सिंह जग्गी- सामान्य प्रेक्षक, दालूराम तेनवार-पुलिस प्रेक्षक और एचएम भट्ट-व्यय प्रेक्षक, हाथरस में रजत कुमार बोस-सामान्य प्रेक्षक, अमर सिंह चहल-पुलिस प्रेक्षक और टी रामालिंगम-व्यय प्रेक्षक, मथुरा में डा. संदीप भटनागर-सामान्य प्रेक्षक, अमर सिंह चहल-पुलिस प्रेक्षक और डा. गांधी दोन्थी-व्यय प्रेक्षक बने हैं।
इसी तरह आगरा सीट के लिए बीएस थिरूमनी -सामान्य प्रेक्षक, सीके मेन-पुलिस प्रेक्षक और सुश्री ज्योतिका-व्यय प्रेक्षक तथा फतेहपुर सीकरी में अजीत भागवतराव पाटिल -सामान्य प्रेक्षक, सीके मेन -पुलिस प्रेक्षक और विवेक कुमार गुप्ता-व्यय प्रेक्षक नियुक्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ये प्रेक्षक अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने तथा उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार हेतु किये जा रहे व्यय पर भी नजर रखेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com