2022 में देश की आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर 75 संकल्प पूरे करने वादा!

भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, राजनाथ ने बताया- नए भारत का निर्माण करने वाला  

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि इस घोषणापत्र में 130 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं को ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के रूप में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि यह ‘संकल्प पत्र’ समावेशी और नए भारत का निर्माण करने वाला है। राजनाथ ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में गठित समिति ने इस ‘संकल्प पत्र’ का निर्माण किया है। इस ‘संकल्प पत्र’ की मुख्य बातें इस प्रकार हैं :
आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति। समान नागरिक संहिता, हम इस इसे लागू कराएंगे।अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए और अधिक सख्ती करेंगे। नागरिकता संशोधन विधेयक को संसद से पारित कराकर देश में लागू कराएंगे। किसी की सांस्कृतिक पहचान को नष्ट होने नहीं दिया जाएगा।राम मंदिर को लेकर सभी संभावनाओं को तलाशा जाएगा और भविष्य में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में प्रयास करेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख तक का लोन पांच साल तक ब्याज मुक्त होगा। 25 लाख करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में खर्च किया जाएगा। 6000 की सहायता देश के सभी किसानों को दी जाएगी। 60 वर्ष के बाद छोटे एवं सीमांत किसानों को पेंशन की सुविधा दी जाएगी। राष्ट्रीय व्यापारिक आयोग बनाया जाएगा। देश के छोटे दुकानदारों को 60 वर्ष के बाद पेंशन की सुविधा देंगे।क्षेत्रीय असंतुलन को कम करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। एक साथ चुनाव कराने को लेकर आम सहमति तैयार की जाएगी। केंद्र और राज्यों के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रयास किए जाएंगे।
2022 तक देश की आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर 75 कदम उठाए जाएंगे। सभी कृषि सिंचाई योजनाओं को पूरा किया जाएगा। लैंड रिकॉर्ड काे डिजिटल किया जाएगा।इंजीनियरिंग और प्रबंधन से जुड़े संस्थानों की सीटें बढ़ाई जाएंगी।प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान।सभी गरीब परिवारों को एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा। हर घर और हर गांव में बिजली पहुंचाई जाएगी। प्रत्येक घर में शौचालय बनाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त कराया जाएगा। 2022 तक सभी रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में परिवर्तन कर दिया जाएगा। इसके अलावा उनका विद्युतीकरण भी पूरा किया जाएगा। आयुष्मान भारत के तहत डेढ़ लाख हेल्थ और वेलनेस केंद्र खोले जाएंगे। 75 मेडिकल और पोस्ट मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
गरीबों के लिए उनके घर में नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। पोषण बढ़ाने और कुछ कुपोषण घटाने के प्रयास किए जाएंगे।इज ऑफ डूइंग में भारत की रैंकिंग को सुधार की ओर ले जाया जाएगा। सूक्ष्म मध्यम एवं लघु उद्योगों के लिए एकल खिड़की तैयार की जाएगी।प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधा दी जाएगी।अदालतों को डिजिटल किया जाएगा। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकारी प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाया जाएगा। सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। छह आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय तैयार किए जाएंगे। पंचशील सर्किट को पूरा किए जाने का काम किया जाएगा। असंगठित मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा दी जाएगी।तीन तलाक के विरुद्ध कानून लाया जाएगा। 2022 तक स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। सैन्य बलों में महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com