Bihar Lok Sabha Elections 2019: बांका सीट पर सबसे पहले मतदान शुरू हुआ, अब तक 45.77% वोटिंग

 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पांच सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। बांका सीट पर सबसे पहले मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में लोग घरों से निकलकर मतदान करने बूथ पर पहुंचे। बांका को छोड़कर कहीं से कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली। उधर, पूर्णिया में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार बीेएमपी जवान घायल हो गए।

ऐसे बढ़ा मतदान फीसद
– पहले घंटे में कुल 4.2% वोटिंग हुई। पूर्णिया में 4%, भागलपुर में 7%, बांका में 4% किशनगंज में 3 % और कटिहार में 3 % वोटिंग रिकार्ड की गई। दूसरे घंटे तक पांच सीटों पर 12% वोटिंग हो चुकी थी। 

– सुबह 10 बजे तक लोकसभा की पांच सीटों पर मतदान फीसद की बात करें तो किशनगंज में 15.5%, कटिहार में 15%, पूर्णिया में 15%, भागलपुर में 15 % तथा बांका में 14.4% वोटिंग हुई।
– पूर्वाह्न 11 बजे तक बिहार की पांच सीटों पर 18.97% मतदान हुआ। किशनगंज में 19.07%, कटिहार में 21%, पूर्णिया में 18%, बांका में 18.32% और भागलपुर में 18% मतदान हुआ। 
– बिहार में 5 सीटों पर 12 बजे तक  कुल 25.55% वोटिंग हुई थी। पूर्णिया 25.45%, भागलपुर 23%, बांका 28.30%, किशनगंज में 26% और कटिहार में 25% वोटिंग रिकार्ड की गई थी। 
– अपराह्न एक बजे तक किशनगंज में 32%, बांका 32.6%, भागलपुर में 28%, कटिहार में 31.82% और पूर्णिया में भी 31.82% तक वोट पड़े थे। 
– अपराह्न दो बजे तक किशनगंज में 40.3%, बांका 40.16%, भागलपुर में 33%, कटिहार में 37% और पूर्णिया में 42% तक वोट पड़े थे। इस समय तक कुल मतदान 38.49% हुआ था। 
– अपराह्न तीन बजे तक किशनगंज में 48%, बांका 49.30%, भागलपुर में 40%, कटिहार में 46% और पूर्णिया में 46% तक वोट पड़े थे। इस समय तक कुल मतदान 45.77% हुआ था। 
मतदान शांतिपूर्ण जारी
बाकी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण जारी है। मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। खासकर, महिलाओं में उत्साह चरम पर है। सुबह से सभी बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी जा रही है। पहले मतदान फिर जलपान, ये नारा सुनाई दे रहा है।

चुनाव आयोग की तरफ से इन पांच सीटों, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है और आयोग पर इन सीटों पर शांतिपूर्वक मतदान कराने की जिम्मेदारी है।  

Bihar Lok Sabha Election Phase II Voting Live Update:

03.44 PM: बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचुहा गांव में पुलिस-पब्लिक में झड़प के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा। डीआइजी विकास वैभव ने कहा, स्थिति नियंत्रिण्‍ा में, मामले की जांच हाेगी। 
02.33 PM: बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचुहा गांव में पुलिस-पब्लिक में झड़प हुई। पुलिस द्वारा एक महिला वोटर का हाथ पकड़ने पर लोग भड़क गए। इसके बाद स्थिति पर नियंत्रण स्‍थापित करने के लिए पुलिस ने 10 राउंड फायरिंग की। इस दौरान मची भगदड़ में  दो लोग घायल हो गए। 
02.00 PM: अपराह्न 2 बजे तक कुल 38.49% मतदान की खबर है। पूर्णिया 42%, भागलपुर 33%, बांका 40.16%, किशनगंज में 40.31% कटिहार में 37% वोट डाले गए हैं।
12.50AM: भागलपुर लोकसभा  के राजद सांसद बुलो मण्डल और विहपुर विधानसभा की राजद विधायक वर्षारानी ने अपने गृह राघोपुर में वोट डाला। 
12.00AM: भागलपुर के मौलानाचक पंचायत भवन बूथ नंबर 179 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। मतदाता हंगामा कर रहे हैं। 30 मिनट से वोटिंग बंद है।
10.50AM: भागलपुर के सबौर फतहपुर मुकेरी टोला बूथ नंबर 26 पर तीन नंबर पर बटन दबाने से कभी बाल्टी तो कभी प्रेशर कुकर का फोटो दिख रहा है, जिसे लेकर मतदाताओं ने जमकर बवाल काटा। बूथ के पास काफी भीड़ लगी हुई है। 
10.31AM: सुबह दस बजे तक किशनगंज में 15.5 प्रतिशत, कटिहार में15 प्रतिशत, पूर्णिया में 15 प्रतिशत, भागलपुर में 15 प्रतिशत, बांका में 14.4 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 
09.47AM: कटिहार  में कांग्रेस का सिंबल पोलिंग बूथ पर पाया गया, त्रिवेणी नायक स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर दिखा कांग्रेस का झंडा। 
09.34AM: पूर्णिया में पेट्रोलिंग पार्टी की गाड़ी धीमा रेलवे ढाला के समीप दुर्घटना ग्रस्त, 10 बीएमपी जवान घायल। दो पूर्णिया रेफर। 
09.30AM: पूर्णिया के बूथ नंबर 38 का ईवीएम खराब होने से अबतक यहां मात्र 2 वोट डाला गया, जिसकी  शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग के सीईओ एच.आर. श्रीनिवासन ने कहा कि खराब हुए पूरे सेट को बदला जाएगा। डीएम को आदेश दे दिया गया है।
09.15AM: भागलपुर कन्या मध्य विद्यालय कल्याणपुर अकबरनगर बूथ पर वोटरों का हंगामा। यहां तैनात पीठासीन पदाधिकारी नेे एक खास राजनीतिक दल राजद के प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने का बनाया दबाव, वोटरों ने इसका विरोध किया।
09.10AM: दूसरे घंटे में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 10 प्रतिशत वोट पड़े हैं। भागलपुर में 10%, बांका में 10.05%, किशनगंज में 10.05%, कटिहार में 08% और पूर्णिया में कुल 07% वोट पड़े हैं। 
09.05AM: पूर्णिया के बूथ नंबर 38 का ईवीएम खराब होने से अबतक यहां मात्र 2 वोट डाला गया है।यहां घंटों लाइन में लगे वोटर नाराज होकर बूथ से लौटने लगे हैं। वोटरों ने गंभीर आरोप लगाया है कि ईवीएम को जानबूझकर खराब किया गया है।
09.00AM: नाथनगर के बैरिया पंचायत स्थित माध्यमिक स्कूल में 4 बूथ है। यहां वोटरों की संख्या 2800 है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। यहां अबतक 250 वोट पड़े हैं।
08:49AM:  297 बूथ पर वीवी पैट काम नहीं कर रहा है,वहीं149 पर भेजा जा रहा एक्सपर्ट, बीच में रुका मतदान, बूथ संख्या 120 पुरनिया सीटी में पुलिस फ़ोर्स के नहीं पहुंचने की शिकायत की गई है।  वार्ड 15 के बूथ 10,11,12 पर भी पुलिस फोर्स नहीं पहुंचने की शिकायत।
08.21AM: पूर्णिया के अमौर ब्लॉक के ज्ञानडोभ में मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार, वार्ड 12, 13 में मूलभूत सुविधा न होने पर वोट का बहिष्कार। 
08.15AM: पहले घंटे में कुल 4.2% वोटिंग हुई है। पूर्णिया में 4%, भागलपुर में 7%, बांका में 4% किशनगंज में 3 % और कटिहार में 3 % वोटिंग की खबर है।
08:00AM: कटिहार के बूथ संख्या 215 अनारकली में ईवीएम में खराबी मतदान अबतक शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, फलका के मोरसंडा बूथ संख्या 27 में भी ईवीएम मशीन खराब है, यहां भी अब तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है। कसबा के मतदान केन्द्र संख्या 215 पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। 
07.55AM: नाथनगर स्थित दिगंबर जैन मतदान केंद्र पर अबतक महज 16 वोट डाले गए हैं। जलजमाव की वजह से मतदान केंद्र पहुंचने में वोटरों को परेशानी हो रही है। यहां 852 वोटर है।
07.45AM: मतदाताओं के लिए जारी किया गया फोन नंबर, मतदाता 0612- 2215978 कर सकते हैं शिकायत, निर्वाचन विभाग ने जारी किया है हेल्पलाइन नंबर।
07.30AM: बांका के धोरैया मतदान केंद्र संख्या 302 मध्य विद्यालय उचडीहा में ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मॉक पोल नही हो रहा। 303 मध्य विद्यालय पैर ईवीएम काम नही करने की शिकायत है। बौसी के साहू पोखर बूथ पर मशीन स्टार्ट नहीं होने से वोट शुरू नहीं हो पाया है। चांदन में भी मशीन खराब है।
07.20AM: भागलपुर में बूथ नंबर 26 पर ईवीएम हुआ खराब, मॉक-पोल में ही खराब पाया गया ईवीएम। वहीं बांका में भी बूथ संख्या  281, 283 पर ईवीएम हुआ खराब। अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं दोनोॆं मतदान केंद्र। 
07:05AM: पूर्णिया के बुनियादी विद्यालय धीमा स्थित बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। वहीं कसबा के मतदान केंद्र संख्या 196 मिर्जाबाड़ी मदरसा में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान रुका हु्आ है। कटिहार नगर निगम स्थित महिला बूथ पर महिलाओं की लंबी कतार देखी जा रही है।
07:00AM: बांका में लोकसभा चुनाव को लेकर छह विधानसभा के 1816 बूथों पर मतदान शुरू हो गया है ।लगभग 16 लाख 96 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग आज करेंगे।  राजद, जदयू सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 

06:55AM: बांका के बौंसी स्थित मॉडल मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाता, बांका के ही बौसी स्थित बूथ संख्या 164 पर कतारबद मतदाता वोटिंग शुरू होने का कर रहे इंतजार। बांका के नक्सल प्रभावित चांदन बूथ पर कतारबद्ध होकर महिला वोटर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं।
06:50AM: पूर्णिया के बनमनखी में भी मतदान करने पहुंचे मतदाता, लगी लंब कतार। बनमनखी के मतदान केन्द्र संख्या 108 पर लगी कतार। डगरुआ में भी मतदान के लिए लगी भीड़।

06:45AM: कटिहार के आजमनगर मतदान केंद्र पर मतदान के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी है। 

कहां, कितने समय तक वोटिंग

किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और पूर्णिया में सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे जबकि बांका सीट के दो नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्र कटोरिया और बेलहर में सुबह सात से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीपीएफ (सेंट्रल पुलिस फोर्स) की तैनाती की गई है।

दियारा इलाके में घुड़सवार पुलिस और नाव से मॉनीटरिंग की व्यवस्था की गई है। जबकि बांका संसदीय क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में किसी संदिग्ध परिस्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

68 उम्मीदवारों की किस्मत होगी ईवीएम में बंद

पांच लोकसभा क्षेत्रों में कुल 68 प्रत्याशी हैं, जिनमें 65 पुरुष और तीन महिला हैं। सबसे अधिक 20 प्रत्याशी बांका में हैं। कटिहार और भागलपुर में नौ-नौ प्रत्याशी हैं। दूसरे चरण में 186 बूथ नक्सल प्रभावित हैं। इनमें 70 बांका और 16 भागलपुर में हैं। 3025 क्रिटिकल बूथ हैं।

पांच संसदीय क्षेत्रों में कुल 8644 बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके लिए 8644 कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट के साथ 12218 बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा। इन पांच संसदीय क्षेत्रों में कुल वोटरों की संख्या 86 लाख हैं। इनमें 45 लाख पुरुष और 41 लाख महिला वोटर हैं। 10 हजार सेवा मतदाता हैं।

154 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग

पांच लोकसभा क्षेत्र में आयोग की ओर से 154 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग का इंतजाम सुनिश्चित किया गया है। इसमें किशनगंज में 14, कटिहार में 37, पूर्णिया में 18, भागलपुर 43 और बांका में 42 मतदान केंद्रों पर आयोग की ओर से लाइव वेबकास्टिंग होगी।

किशनगंज लोकसभा सीट

किशनगंज लोकसभा सीट पर सैय्यद मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद जावेद मैदान में आमने-सामने हैं। जनता दल, यूनाइटेड के नेता सैय्यद मोहम्मद अशरफ एनडीए की ओर से इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं मोहम्मद जावेद, कांग्रेस के नेता हैं, जो महागठबंधन की तरफ से चुनावी मैदान में हैं।

कटिहार लोकसभा सीट 

कटिहार सीट पर शाह तारिक अनवर कोंग्रेस पार्टी से मैदान में होंगे, जो महागठबंधन में शामिल है। इस सीट पर इनका मुकाबला जदयू-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी से होगा, जो जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं।

पूर्णिया लोकसभा सीट

पूर्णिया लोकसभा सीट पर जदयू-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार संतोष कुमार हैं। ये जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं। संतोष का इस सीट पर मुकाबला महागठबंधन की ओर चुनाव लड़ने वाले उदय सिंह से होगा। बता दें कि उदय सिंह कांग्रेस के नेता हैं।

भागलपुर लोकसभा सीट

भागलपुर लोकसभा सीट से महागठबंधन की ओर से शैलेष कुमार मैदान में हैं, ये राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता हैं। यहां इनका मुकाबला एनडीए के अजय कुमार मंडल से होगा, जो जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं।

बांका लोकसभा सीट

बांका लोकसभा सीट पर एनडीए से गिरधारी यादव का नाम है, ये जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं। इस सीट पर इनका मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार जय प्रकाश नारायण यादव से होगा, जो राजद नेता हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com