फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज को अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए वोट अपील करने लखनऊ पहुंची

 लोकसभा 2019 का चुनाव इस बार यादगार बनता दिखाई दे रहा है। चुनावी माहौल में फिल्म जगत के सितारे भी शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज को अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए वोट अपील करने लखनऊ पहुंची।

हजारों की संख्या में समाजवादियों के हुजूम के साथ रथ पर सवार सोनाक्षी का रोड शो शुरू हुअा। साथ में मां पूनम सिन्हा व सासंद डिपंल यादव भी रथ पर सवार रही। पूनम सिन्हा सपा-बसपा गठबंधन से लखनऊ संसदीय सीट से उम्मीदवार हैं। 

बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी रोड शाे में मौजूद रहेंगी। वहीं, करीब रात बजे डालीगंज में अखिलेश यादव जनसभा करेंगे। 

बता दें, ये पहली बार है जब बतौर अभिनेत्री सोनाक्षी कुछ इस तरह का काम करने जा रही हैं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद सोनाक्षी पिता शत्रुघ्न सिन्हा के लिए कभी किसी रैली या रोड शो में शामिल नहीं हुईं। लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे शत्रुघ्न हाल में कांग्रेस से जुड़े हैं। उन्हें पटना साहिब से टिकट मिली है।

पूनम सिन्हा, सपा-बसपा गठबंधन
मशहूर फिल्म स्टार शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार हैं और सपा के साइकिल चुनाव चिन्ह पर दावेदारी पेश कर रही हैं। पूनम पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। मूलरूप से मुंबई निवासी 68 वर्षीय पूनम स्नातक हैं। पूनम के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 194 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।

इन इलाकों से गुजरेगा  सोनाक्षी का रोड शो 
रोड शो हजरतगंज चौराहे से मेफेयर सिनेमा से होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा, महिला कॉलेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा, नक्खास चौराहा, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए चौक घंटाघर पर समाप्त होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com