जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा बाढ़ या साइक्लोन आने पर ये इटली और इंग्लैंड में नजर आते हैं…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए प्रियंका वाड्रा का नाम लिए बगैर कहा है कि कांग्रेस की शहजादी बच्चों को गाली सिखाने का काम रही हैं। जब बच्चों को संस्कार सिखाए जाने चाहिये तब उनको गाली सिखाई जा रही है, यह काम कांग्रेस के वास्तविक चरित्र को उजागर करता है। शुक्रवार को वह फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

फतेहपुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा संचालित की गई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने भाजपा ने गरीबों और किसानों के लिए योजनाएं चलाकर उन्हें लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि कल मैं सुन रहा था कि कांग्रेस की शहजादी का एक वीडियो वायरल हो रहा था। कहा, जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाए जाते हैं, उस उम्र के बच्चों के मन में वो जहर घोल रही हैं, बच्चों को गाली सिखा रही हैं। कांग्रेस की शहजादी का बच्चों को गाली सिखाना कांग्रेस की वास्तविकता का उजागर करता है, यही कांग्रेस के संस्कार हैं।

कांग्रेस की शहजादी घूम घूम कर दिखाने का प्रयास कर रही हैं कि हम ही हितैषी हैं। इन्हें तो सर्दी में ठंड, बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूप और लू का डर रहता है। बाढ़, भूकंप या साइक्लोन आए या सूखा पड़ता है तो ये भारत में नजर नहीं आते हैं, ये इटली और इंग्लैंड में नजर आते हैं। कहा, जब चुनाव आते हैं तो गली गली डगर-डगर घूमकर अपने को सबसे बड़ा हितैषी बताने का कार्य करते हैं। कांग्रेस की शहजादी द्वारा बच्चों को गाली सिखाया जाना, कांग्रेस का वास्तविक चरित्र को उजागर करता है, इसलिए हम जागरूक करने आए हैं।

मोदी है तो मुमकिन है

जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी अजहर मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल से जुड़े हुए जितने भी देश हैं, उन देशों में आतंकवादी जा नहीं सकता, वहां पर उसकी संपत्तियां जब्त होंगी। इस आतंकवादी की ओसामा बिन लादेन की तरह उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। जानते हैं यह सफलता किसके कारण मिली है, इसके जवाब में लोग मोदी का नाम लेने लगे। इसपर योगी ने कहा, मोदी हैं तो मुमकिन है। जो अबतक नामुमकिन था उसे मुमकिन कर दिया है, देश हित में जो भी कदम उठाने होंगे उठाए जा गए हैं। तभी यह सबकुछ संभव हो सका है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com