लखनऊ में रोड शो करके सोनाक्षी सिन्हा ने मां पूनम के लिए मांगा वोट

बोली दबंग गर्ल, आपके प्यार में मां मुझे भूल गयीं

लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां और सपा-बसपा गठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार पूनम सिन्हा के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो में सोनाक्षी सिन्हा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव व गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा मौजूद थीं। हजरतगंज चौराहा से सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो शुरू हुआ। हजरतगंज के जीपीओ से शुरू हुआ यह रोड शो घंटाघर पर खत्म हुआ। रोड शो के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने लखनऊ की जनता से मां पूनम सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इसके साथ ही जुटी भीड़ देखकर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, ‘ शहर-ए-लखनऊ ने इतना प्यार दिया कि मां उन्हें भूल गयी‘।

सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो हजरतगंज चौराहा से मेफेयर सिनेमा से होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा, महिला कॉलेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा, नक्खास चौराहा, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए चौक घंटाघर पर समाप्त हुआ। पहली बार फिल्म स्टार सोनाक्षी मां के प्रचार के लखनऊ आईं थीं। रोड शो में सपा-बसपा के भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। लखनऊ में 06 मई को मतदान होना है। यहां से केन्द्रीय गृहमंत्री व भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ पूनम सिन्हा सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। पूनम सिन्हा के समर्थन में उनके पति शत्रुध्न सिन्हा भी लखनऊ में रोड शो व जनसभा कर चुके हैं। पूनम सिन्हा लखनऊ लोकसभा सीट पर अब तक हुए चुनावों में सबसे धनवान प्रत्याशियों में एक हैं। पूनम सिन्हा की चल और अचल सम्पत्ति करीब 81 करोड़ रुपये की है।
इनसेट

सोनाक्षी की झलक देखने के लिए उमड़ी भीड़

राजधानी में सोनाक्षी सिन्हा के रोड़ शो की खबर लगते ही उनके प्रशसकों की भी भीड़ जुट गयी। सोनाक्षी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशसकों घण्टों इंतजार भी किए। भीड़ देखकर सोनाक्षी सिन्हा ने सभी को धन्यवाद बोला। इसके साथ ही कहा कि मां पूनम को भारी मतों से विजयी बनाकर यहां से भेजें।
रोड़ शो के दौना सोनाक्षी का रथ नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा तक पहुंचा। तारों के मकड़ जाल में रथ फंस गया। तभी रथ पर सवार सिक्योरिटी गार्डों ने डंडे की मदद से तारों को ऊपर उठाया। उसके बाद रथ आगे बढ़ा। रकाबगंज से नादान महल के नक्खास तक पहुंचा। इसके आगे रथ पाटानाला चौकी की ओर बढ़ गया। चुनावी रथ कैसरबाग से अमीनाबाद की ओर रवाना हुआ। चारों तरफ कार्यकताओं का उत्साह दिखाई दिया।इसके चलते कैसरबाग, बीएन रोड, लाटूश रोड, कैंट रोड और बारादरी रोड पर भीषण जाम लग गया। वहीं यातायात को सुचारू रूप से संचालन के लिए ट्रैफिक और पुलिस देर रात तक लगी रही।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com