टोंटी चोरी विवाद के बाद लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे अखिलेश यादव

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दोस्ती का असर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी दिखने लगा है। अखिलेश यादव भी अब अवकाश मनाने विदेश जाने लगे हैं।

लखनऊ में सरकारी बंगला खाली होने के बाद तोडफ़ोड़ तथा टोंटी चोरी होने विवाद के बाद अब आराम के मूड में हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों सांसद पत्नी डिंपल यादव तथा बच्चों के साथ लंदन में ठंडे मौसम का लुत्फ ले रहे हैं। उनका चार जुलाई को भारत लौटने का कार्यक्रम है।इसके बाद आते ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा में जुट जायेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारियों की भी वे समीक्षा करेंगे। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों राजनीति से दूर होकर लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। उनके साथ कन्नौज से सांसद पत्नी डिंपल यादव भी हैं। डिंपल व अखिलेश के साथ बेटा अर्जुन और बेटियां अदिति व टीना भी लंदन में ही हैं। इन दिनों बच्चों की स्कूल में छुट्टियां चल रही है। अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ पिछले ही हफ्ते लंदन के लिए रवाना हो गए थे। वहां से उनकी एक फोटो आई है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। फोटो में पूरा परिवार दिख रहा है। वहां पर ठंड के मौसम में कुर्ता पायजामा के बदले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शर्ट और नीले रंग के जैकेट में हैं। डिंपल भी काला चश्मा पहने उनके पीछे खड़ी हैं। तीनों बच्चे भी साथ में हैं। बेटा अर्जुन सबसे किनारे खड़ा है। अखिलेश यादव लोकसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के पहले परिवार संग लंदन में छुट्टियाँ मनाने गए हैं। बच्चों के साथ पूरा शहर घूम रहे हैं और लंदन की खूबसूरती देख रहे हैं। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें परिवार के साथ सामने आयी हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। परिवार संग अखिलेश यादव ने कई खूबसूरत जगहों को देखा और उन्स्की तस्वीरें भी ली। इसके अलावा परिवार के साथ अखिलेश यादव ने लंदन की नदी में वाटर बोट में बैठकर प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखा। 

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के साथ समर्थक इस तस्वीर पर तरह के कमेंट कर रहे हैं। वैसे अखिलेश ने अब तक कोई फोटो ट्वीट नहीं की है। वहीं उनके विरोधी भी अपने तरीके से अखिलेश यादव का मजाक उड़ा रहे हैं। अखिलेश यादव को घूमने फिरने, खेलने और फोटोग्राफी का शौक रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब भी फुर्सत निकाल कर अपना शौक पूरा कर लिया करते थे।

लंदन पहले से ही उनकी मनपसंद जगह रही है। वह परिवार के साथ वहां जरूर जाते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री रहते हुए भी अखिलेश यादव कई बार लंदन तथा हालैंड जा चुके हैं। अखिलेश यादव वहां साइकिल भी चला चुके हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com