पश्चिम बंगाल की घटना पर ममता जवाब दें : सिद्धार्थनाथ सिंह

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल के मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जवाब दें। उन्होंने बंगाल की घटना को दु:खद बताते हुए कहा कि मरीजों को अस्पताल में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक निजी होटल में आयोजित संचारी रोग नियंत्रण अभियान की कार्यशाला में कहा कि संचारी रोग में मृतकों की दर में काफी कमी आयी है। जागरूकता से लाखों लोगों की जान बचती है। प्रधानमंत्री अपने आप को चैलेंजर मानते हैं। आप सभी लोग अपने को चैलेंजर मानिए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को बेहतर तरीके से चलाने की जरूरत है। सही तरीके से करेंगे तो बच्चों की जान बचा सकते हैं।

ग्राम विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। इसकी शुरूआत 2018 में हुई थी। स्वास्थ्य महकमे में सुधार हुआ है। संचारी रोग के नियंत्रण के लिए योजना बनाई गयी। टीकाकरण पखवाड़े से बहुत बड़ा अभियान चलाया। मंत्री ने कहा कि 32 लाख बच्चों का टीकाकरण किया गया। संचारी रोग नियंत्रण में हमारा उत्साह बना हुआ है। उप्र के 75 जिलों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। जेई और एई से प्रभावित क्षेत्रा में हम नल का पानी उपलब्ध करायेंगे। पूरे प्रदेश को ओडीएफ घोषित किया गया और हमने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सचिव स्वास्थ्य वी हेकाली झिमोमी, स्वास्थ्य महानिदेक डॉ. पदमाकर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

 

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com