असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 62 हुई

गुवाहाटी : असम में पिछले तीन दिनों से बाढ़ के हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं, बावजूद कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। राज्य के 24 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में बरसात नहीं होने के चलते कुछ जिलों में जल स्तर घट रहा है। एसडीआरएम के अनुसार शनिवार तक नलबाड़ी में एक, बरपेटा में तीन, धुबड़ी में एक, मोरीगांव में पांच और दक्षिण सालमारा में दो व्यक्तियों के साथ कुल 12 लोगों की बाढ़ के जान चली गई है। इस बार की बाढ़ में अब 60 लोगों की जान चली गई जबकि भूस्खलन में 2 लोगों की मौत हुई है।

शनिवार को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों पर गौर करे तों असमके 24 जिलों के 77 राजस्व क्षेत्रों में कुल 3,024 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, शोणितपुर, दरंग, बरपेटा, नलबाड़ी, चिरांग, बंगाईगांव, कोकराझार, धुबड़ी, दक्षिण सालमारा, ग्वालपाड़ा, कामरूप (मेट्रो), मोरीगांव, नगांव, कार्बी आंग्लांग, गोलाघाट, जोरहाट, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, कछार और करीमगंज जिले शामिल हैं। बाढ़ के पानी से अभी तक 44,08,142 लोग प्रभावित हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com