सीएम योगी ने मांगेराम के निधन पर शोक जताया

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने एक शोक सन्देश में कहा कि श्री गर्ग एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। श्री गर्ग के निधन से पार्टी ने एक प्रतिबद्ध नेता खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधायक मांगेराम गर्ग ने आज सुबह अंतिम सांस ली। वह काफी दिन से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अपनी देह दान ‘दधीचि देह दान समिति’ के माध्यम से पहले ही कर रखी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से उनका पार्थिव शरीर देह दान के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com