सीएमएस की तीन छात्राएं पीसीएस (जे) में चयनित

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल की तीन मेधावी छात्राओं ने अभी हाल ही में घोषित हुए पीसीएस (जे) के परीक्षा परिणाम में सफलता अर्जित कर सीएमएस का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की छात्राएं आयुषी चतुवेदी (77वीं रैंक) एवं उमैमा शाहनवाज (100वीं रैंक) एवं सी.एम.एस. इन्दिरा नगर व महानगर कैम्पस की छात्र वृशाली गुप्ता (391वीं रैंक) ने चयनित होकर विद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। इन मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यालय के प्रेरणादायी शैक्षिक वातावरण एवं अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद्  डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इन मेधावी छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. की ये होनहार छात्रा न्यायिक व्यवस्था की मजबूती में रचनात्मक योगदान देगी। इन छात्राओं की सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्राओं की सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से लखनऊ का नाम रोशन किया है। यह बड़े गर्व की बात है कि इस वर्ष विद्यालय के 5 छात्रों ने आई.ए.एस. में, 4 छात्रों ने पी.सी.एस. में एवं 3 छात्राओं ने पी.सी.एस. (जे) में सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com