टॉप न्यूज, आज इन बड़ी खबरों पर बनी हुई है नजर

आज हमारी नजर दिल्‍ली से पाकिस्‍तान और चीन से लेकर फीफा वर्ल्‍ड कप तक की खबरों पर बनी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्‍ली में सियासी घमासान थमने की बजाए और तेज। पंजाब की कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार ने राज्‍य में नशे के खिलाफ हल्‍ला बोल। अमीरात एयरलाइंस के खाने की सूची में बना रहेगा ‘हिंदू भोजन’। भारत सरकार रोहिंग्याओं को नहीं मानती शरणार्थी। एयर इंडिया की वेबसाइट पर ताइवान का नाम बदला। दुनियाभर के कुल प्लास्टिक कचरे का 90 फीसद एशिया और अफ्रीका की दस नदियों से आता है। ऐसी 10 महत्‍वपूर्ण खबरों पर हमारी नजर बनी हुई है।

अधिकार को लेकर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद पुराना है। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में आई और अधिकार को लेकर राजनिवास के साथ उसका टकराव शुरू हो गया था। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। दोनों के अधिकारों की व्याख्या करने के साथ ही सर्वोच्च अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com