Kolkata : ममता का आतंकराज खत्म करने तक संघर्ष करता रहूंगा : अर्जुन सिंह

कोलकाता : उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने अपने ऊपर हुए हमले के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार किया है। सोमवार को ट्विटर पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी आपके आतंक और हमले के कुकृत्य से मैं डरने वाला नहीं हूं। बंगाल में आपके आतंकवाद के खात्मे तक लड़ता रहूंगा। अर्जुन ने अपने ट्वीट में लिखा है मुख्यमंत्री के इशारे पर मुझ पर किए गए कायराना हमले से मैं डरने वाला नहीं हूं और मजबूती से लड़ूंगा। भले ही मेरी जान चली जाए, लेकिन यह सुनिश्चित करूंगा कि बंगाल से ममता के आतंक राज का अंत हो। एक कदम भी पीछे नहीं हटूंगा।

अपने ट्वीटर से अर्जुन सिंह ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें बैरकपुर के पुलिस उपायुक्त अजय ठाकुर मीडिया कर्मियों पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। वे मीडिया कर्मियों को थप्पड़ मार रहे हैं और कैमरे छीन रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अर्जुन सिंह ने लिखा है कि अपने हिंसक बर्ताव और आतंक के शासन के कारण ममता बनर्जी जब विपक्ष को नहीं डरा सकीं तो अब मीडिया पर हमले करवा रही है। आखिर यह कहा खत्म होगा? उन्होंने पूछा है कि हिंसा के इस राजनीति का अंत ममता किस तरह से चाहती हैं? इससे क्या हासिल करेंगी? ममता सरकार पर पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए अर्जुन सिंह ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा है कि ममता बनर्जी ने पहले अपने राजनीतिक दुराग्रह के कारण बंगाल के विकास को रोक दिया, यहां औद्योगिकरण और औद्योगिक घरानों का आना बंद करा दिया। अब सुनियोजित साजिश के तहत लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com