87 की उम्र में कल्याण सिंह फिर भाजपा में शामिल

लखनऊ : राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में पदाधिकारी व पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थक मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सोमवार को लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। कार्यालय में मौजूद भाजपा की सदस्यता लेने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने अपने वरिष्ठ नेता का स्वागत और अभिनंदन किया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद कल्याण सिंह अपने पौत्र एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह के माल एवेन्यू स्थित आवास पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 87 वर्ष की आयु के बाद कल्याण सिंह ने एक बार फिर सक्रिय राजनीति में वापसी कर ली है। राजस्थान के राज्यपाल बनने के बाद वह पिछले पांच साल से सक्रिय राजनीति से दूर रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com