अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनेक रूपों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इस व्रत के पीछे एक मान्यता यह भी है कि इस व्रत को लगातार 14 वर्षों तक किया जाए तो व्यक्ति को विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु का दूसरा नाम अनंत देव है। इस व्रत के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा कही जाती है। साथ ही अनंत देव की कथा भी सुनी जाती है।

ऐसी मान्यता है कि व्रत करने वाला व्यक्ति इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करे तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा षोडशोपचार विधि से करें जिससे आपको लाभ होगा।
भगवान विष्णु की पूजा इस दिन विधि-विधान से पूजा करें, फिर ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद पूरे परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण करें।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal