कठोर श्रम और अनुशासन ही सफलता की बुनियाद

100 बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर

वाराणसी : एक कैडेट का सबसे बडा सपना गणतंत्र दिवस परेड पर उत्तर प्रदेश की टुकडी के अन्र्तगत राजपथ पर होना है। कठोर अनुशासन और परिश्रम की भट्ढियों में तपकर एक कैडेट राजपथ की यात्रा पूर्ण करता है। आॅखों में चमक, दिल में हौसला और सधे हुए कदमों की चाल उसके आत्मविश्वास की पहचान होती है। चार महिनो की कठिन श्रम साद्धय तपस्या के उपरांत वो, वह हुनर अपने आप में पैदा करता है जो देखने वालो के लिए हैरतगेंज कारनामा होता है। इस शिविर में गणतंत्र दिवस  के लिए वाराणसी बी ग्रुप से   कैडेट अपनी किस्मत आजमा रहे है। जिसमें से मात्र  58 कैडेटों का ही चयन होगा। उपरोक्त बाते बरियासनपुर इंटर कालेज में चल रहे सौवी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण के अंर्तगत कांटिजेंट कमांडर ने बतलाई। इस शिविर में गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के लिए कैडेट अथक परिश्रम कर रहे है। टुकडी लीडर ने इसकी चयन प्रक्रिया के सन्दर्भ में बतलाया- ‘वाराणसी बी ग्रुप से कुल 58 चयनित छात्र सैनिक अन्तर ग्रुप प्रतियोगिता में प्रदेश निदेशालय की टुकडी में शामिल होने के लिए अपनी किस्मत आजमायेंगे। 58 कैडेटो में 47 छात्र सैनिक स्थल स्कंध के तथा ग्यारह छात्र सैनिक वायुसेना स्कंध के होते हंै। इस विभाजन को और स्पष्ट करे तो सिनियर डिवीजन के छात्र सैनिकों की संख्या 21 और लडकियों की संख्या 20 होती है।

वही जूनियर डिवीजन में  छात्र सैनिकों की संख्या 03 और लडकियों की संख्या 03 होती है। इस प्रकार स्थल स्कंध के छात्र/छात्रा सैनिको की संख्या 47 होती हैं। दूसरी तरफ वायु सेना स्कंध से शेष ग्यारह कैडेट लिए जाते है। इस प्रकार यह 58 की संख्या पूर्ण होती है। तीन चीजे कैडेटो के लिए आवश्यक है। उसकी हाईट, उसका ड्रील एवं हुनर। विभिन्न प्रतियोगिताओं के अन्र्तगत हम कैडेट के हुनर को परखते है और सर्वोतम  कैडेट का चयन करते है।’ लडकियों की ट्रेनिग की जिम्मेदारी पीआई स्टाफ के साथ जीसीआई खुश्बू तिवारी की भी है। प्रतियोगिताओं का विवरण देते हुए आपने बतलाया- ‘गणतंत्र दिवस परेड हेतु चयन के लिए कुछ प्रतियोगिताए आयोजित की जाती है। जिसका मकसद कैडेट का हुनर परखना होता है। इसके अन्र्तगत ड्रील प्रतियोगिता, जिसमें गार्ड आफ आनर, ड्रील और बेस्ट कैडेट की प्रतियोगितायें शामिल है।

एनआईए प्रतियोगिता के अन्र्तगत अपने प्रदेश की खूबियों का प्रस्तुतिकरण होता है। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में समूह गान, समूह नृत्य और बैले डांस की प्रस्तुति होती है। लाईन एरिया और फल्लैग एरिया प्रतियोगिता कैडेटो की कल्पना शक्ति और स्वच्छता की स्थिति दर्शाता हैं। यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के अन्र्तगत ग्यारह देशों की संस्कृतियों को देखने और समझने का मौका कैडेटो को मिलता हैं।’प्रशिक्षण शिविर के कैम्प कमांडेंट कर्नल मणि पाण्डे एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट ले. कर्नल पी गुहा है। शिविर संचालन का दायित्व कैप्टन प्रवीण श्रीवास्तव, ले. मयंक सिंह, उषा बालचंदानी, थर्ड आफिसर शिवचन्द यादव, अरविन्द राय, सूबेदार मेजर हिम्मत सिंह चाहर, सूबेदार मनोज कुमार,हरपाल सिंह नेगी, नायब सूबेदार एस जी मलिक, महेश सिंह, बीएचएम सुनील सिंह एवं समस्त् पीआई स्टाफ के कंधो पर है। शिविर का समापन चार अक्टूबर को होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com