यूपी में बेशुमार संभावनाएं, पीएम मोदी ने देश में कई परिवर्तन किए : योगी

सीएम  ने मुंबई में आयोजित वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम-2019 को संबोधित किया

मुंबई : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में बेशुमार संभावनाएं हैं। खेती-किसानी से लेकर कारोबार और पयर्टन में उत्तर प्रदेश देश में अहम स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के बाद से दो लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव जमीन पर उतारे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुंबई में आयोजित वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम -2019 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुगलकाल शुरू होने से पहले विश्व व्यापार में भारत की भागीदारी एक तिहाई से ज्यादा, यानी 36 फीसदी के करीब थी। फिर भारत में अंग्रेजों के आगमन तक यह घटकर 20 फीसदी रह गई। आजादी के वक्त कुछ अर्थशास्त्रियों ने टिप्पणी की थी और उन्होंने कम ग्रोथ रेट को हिंदू ग्रोथ रेट बताया था। अंग्रेजों ने भारत के ग्रोथ रेट को सिर्फ 4 प्रतिशत बढ़ाया था। लेकिन मोदी सरकार में भारत के अंदर कई परिवर्तन हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोई अक्षर ऐसा नहीं है जो मंत्र नहीं बन सकता है। इसलिए मंत्र की ताकत का एहसास हर भारतवासी करता है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो अयोग्य हो, अयोग्य शब्द दुनिया में नहीं हैं, ये भारत की मान्यता है, बशर्ते कोई योजक मिल जाए। उन्होंने कार्यक्रम के अयोजन को लेकर स्वामी विज्ञानानंद को धन्यवाद दिया। सीएम योगी ने कहा कि इस साल हमने उत्तर प्रदेश में तीन सफल आयोजन किए हैं। प्रयागराज में कुंभ 2019 का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किया। प्रयागराज कुंभ का सफल आयोजन हमारे लिए उपलब्धि है। पहले कुंभ की पहचान अराजकता, गुंडागर्दी, भगदड़ आदि थी। इस बार सब कुछ बदल गया। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में इस बार कुंभ में टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया और कुंभ को वैश्विक स्तर पर सफल बनाया। 15वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन भी वाराणसी में सफलतापूर्वक आयोजित किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इसी साल लोकसभा चुनाव में 1.63 लाख बूथों पर चुनाव संपन्न कराया और कहीं भी कोई भी हिंसा की घटना नहीं हुई। यूपी में पहले चुनौतियां ज्यादा थी, हर दूसरे दिन दंगा होता था, कार्य संस्कृति नहीं थी, अराजकता थी, गुंडागर्दी बहुत ज्यादा थी। पहचान का संकट था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश की पहचान को स्थापति करने में सफलता हासिल की। हमने चुनौतियों को सफलता में बदला दिया है। क्राइम के मुद्दे पर जीरो टॉरलेंस नीति का नतीजा है कि आज सबसे अच्छी कानून व्यवस्था की स्थिति उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए। योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री नोएडा और अयोध्या जाने से डरते थे। हमने इस मिथक को तोड़ा। अयोध्या को मुख्यधारा से जोड़ा और अयोध्या अपनी पहचान के साथ आज आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया। उसको एक नई पहचान देने का काम हमारी सरकार ने किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि टूरिज्म को लेकर भी सरकार ने बहुत काम किया। सबसे अच्छी कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश में हैं। आज वर्तमान में दो एक्सप्रेस-वे चल रहे हैं। तीन पर कार्य चल रहा है। हर जिला मुख्यालय को फोर लेन कनेक्टिविटी से जोड़ने की प्रक्रिया बहुत तेजी से आगे बढ़ी है। उत्तर प्रदेश सरकार फरवरी 2020 में उत्तर प्रदेश में डिफेंस एक्सपो आयोजित करने जा रही है। जिनमें दुनिया की 100 बड़ी कंपनी भाग लेंगी और एक बड़ा निवेश उत्तर प्रदेश में होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मार्च 2017 में दो शहर एयर कनेक्टवीटी से जुड़ी थी और आज इनकी संख्या 6 हो चुकी है। 11 एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। मेट्रो को लेकर कई जिलों में काम चल रहा है। सिंचाई को बेहतर करने के लिए 40 वर्ष से लंबित बाणसागर परियोजना को एक वर्ष में पूरा कर लिया है। सैमसंग की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट आज उत्तर प्रदेश में है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com