जुलूस निकाल भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व मंत्रीगण रहे शामिल

लखनऊ : प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने आज भव्य जुलूस निकालकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी प्रत्याशियों द्वारा निकाले गये जुलूस में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने सम्मलित होकर यह संदेश दे दिया कि यह नामांकन जुलूस नहीं बल्कि विजय जुलूस है। पार्टी प्रत्याशियों द्वारा किये गये नामांकन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण उपस्थित रहे। राजधानी लखनऊ में कैण्ट विधानसभा के प्रत्याशी सुरेश तिवारी के नामांकन से पूर्व निकाले गये जुलूस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, आशुतोष टण्डन गोपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, महापौर संयुक्ता भाटिया व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार की जनकेन्द्रित नीतियों और सुशासन से प्रदेश की जनता प्रसन्न है।

हमीरपुर विधानसभा उप चुनाव के परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि जातिवादी, परिवारवादी, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के पोषकों को ठुकराने का क्रम जनता जनार्दन ने जारी रखा है। श्री सिंह ने कहा कि धारा 370 हटाये जाने, तीन तलाक खत्म कर करोड़ों महिलाओं को शोषण खत्म करने और देशहित में मोदी सरकार द्वारा लिये जा रहे ऐतिहासिक फैसलों ने जनता के विश्वास को और दृढ़ किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मोदी-योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गये कार्यो से मिल रहे जनता के समर्थन से प्रदेश में उपचुनावों में 10 भाजपा प्रत्याशियों और सहयोगी अपना दल के 1 प्रत्याशी सहित सभी 11 सीटों पर जनता फिर एनडीए का समर्थन कर जीत का आशीर्वाद देगी।

पार्टी प्रत्याशियों द्वारा आज किये गये नामांकन के समय सहारनपुर की गंगोह विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी कीरत सिंह के नामांकन में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया, धर्म सिंह सैनी एवं विजय पाल सिंह तोमर, रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के नामांकन में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, बलदेव सिह औलख, महेश गुप्ता एवं चै. देवेन्द्र सिंह, अलीगढ की इग्लास विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी के नामांकन में कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण, सुरेश राणा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेवाल, कानपुर की गोविन्दनगर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुरेन्द्र मैथानी के नामांकन में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, रामनरेश अग्निहोत्री, नीलिमा कटियार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना उपाध्याय, चित्रकूट की मानिकपुर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी आनंद शुक्ला के नामांकन में कैबिनेट मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, कमला रानी वरूण, चन्द्रिका उपाध्याय, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी अमरीश रावत के नामांकन में कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला उपस्थित रहे।

अम्बेडकर नगर की जलालपुर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी राजेश सिंह के नामांकन में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री मंत्री गिरीश यादव एवं प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक सीपी शुक्ला, बहराइच की बलहा विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सरोज सोनकर के नामांकन में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जय प्रताप सिंह, रमापति शास्त्री, उपेन्द्र तिवारी एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, प्रतापगढ की प्रतापगढ सदर विधानसभा में सहयोगी दल अपना दल के प्रत्याशी राजकुमार पाल के नामांकन में अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह, जय कुमार सिंह जैकी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, मऊ की घोसी विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी विजय राजभर के नामांकन में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान, अनिल राजभर, उपेन्द्र शुक्ला, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धमेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com