महाराष्ट्र के विकास के लिए भाजपा कटिबद्ध : नड्डा

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र विकसित करने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र को विकास की राह पर ले जाने का काम करते रहे हैं। विकास की इसी रफ्तार को बनाए रखने व महाराष्ट्र को नई जिंदगी देने के लिए मतदाता भाजपा उम्मीदवार को वोट दें। जे.पी नड्डा ने सोमवार को सूबे में दो प्रचार सभाओं को संबोधित किया। नंदूरबार में भाजपा उम्मीदवार राजेश पाडवी के प्रचारार्थ जनसभा को संबोधित करते हुए जे.पी. नड्डा ने कहा कि पिछले 60 वर्षों में वसंतराव नाईक को अगर छोड़ दें तो महाराष्ट्र को सक्षम नेतृत्व नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को मैजिकल चेयर बना दिया था। यहां की जनता मजबूत है, लेकिन नेतृत्व कमजोर था।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। मुंबई में इतनी ताकत है कि वह सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं पूरा देश को चला सकती है। लेकिन नेतृत्व कमजोर होने की वजह से महाराष्ट्र को कभी पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री नहीं मिल पाता था। इसलिए महाराष्ट्र विकास के लिए हमेशा तरसता रहा है लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्य में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया गया। देवेंद्र फडणवीस ने पिछले 5 वर्षों से राज्य में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरु की हैं। किसानों के लिए किसान सम्मान योजना चलाई गई है,इसका लाभ महाराष्ट्र के किसानों को हुआ है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com