त्‍योहारी सीजन में कम बजट में इस तरह करें घर की सजावट, जानें इसका तरीका

त्योहारी सीजन शुरू होते ही सबके मन में एक अलग उल्लास छा जाता है। गणेश चतुर्थी के बाद ऐसा माना जाता है कि त्योहारों का मौसम आ गया है। नवरात्री के बाद दिवाली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। दिवाली आने से पहले लोग घरों की सफाई और सजावट के काम में लग जाते हैं। दिवाली के मौके पर ज्यादातर घरों पर रंगाई-पुताई का काम किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कैसे आप कम बजट में, कम खर्च में घरों की सजावट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

काम की एक लिस्ट तैयार करें

सबसे पहले एक लिस्ट तैयार करें कि आपको क्या-क्या काम करना है। इसके बाद बजट तैयार करें। कोशिश ऐसी हो कि कम बजट में सारा काम हो जाये। सजावट के समय बीच-बीच में थोड़ा ध्यान देते रहें, ताकि बाद में कुछ छूटने पर ऐसा न लगे कि ध्यान नहीं दिया गया। मेकओवर पर ज्यादा खर्च आने पर घर में मौजूद पुरानी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर की सजावट में सिल्क या ब्रोकेड का इस्तेमाल किया जाए तो माहौल त्योहारी हो जाता है। इसके लिए सिल्क या ब्रोकेड के कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है। वॉर्डरोब इसमें काम आ जाएगा। वॉर्डरोब से साड़ी, बांधनी दुपट्टा लेकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर का इंटीरियर

घर के इंटीरियर में 3 चीजें जरूरी हैं, घर किस तरह का है, उसका आकार कैसा है। घर को नया लुक देने के लिए इंटीरियर में बदलाव जरूरी है। घर की दीवारों को रंगा जा सकता है। घर में परदों का सही जगह सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप घर की दीवारों के हिसाब से परदे खरीदें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। गहरे रंग के भारी परदे अच्छे लगेंगे। ड्राइंगरूम में एक ही रंग के परदे लगाएं और वहां गहरे रंग का कालीन बिछाएं।

घर के इंटीरियर में सजावटी वस्तुओं का खास योगदान है। घर की सजावट के लिए दीवारों पर पेंटिंग व वॉल आर्ट भी लगा सकते हैं। कमरे के कोने में अरोमा थैरेपी के कैंडल से कमरा खूबसूरत लगने के साथ साथ एक हलकी सी खुशबू भी देगा।

फूलों व रंगों का इस्तेमाल

घर को गेंदे के फूल से सजाएं। घर के मुख्यद्वार पर रंगोली अच्छी लगेगी। इसके चारों ओर डिजाइनर दीए लगा दें। दरवाजे पर बंदनवार या तोरण लगाएं। ये तोरण आप बाजार से खरीद सकते हैं। घर में पीतल का सजावट का कोई समान है तो उसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है। पीतल के किसी गहरी थाली में पानी भरकर उसमें कुछ खूबसूरत फूल डाल सकते हैं।

फर्श की सफाई है जरूरी

पूरे घर की सफाई के साथ घर के फर्श की सफाई जरूरी है। जहां पानी से धोने का विकल्प हो उसे आसानी से धो दें। नहीं तो पानी में फिनाइल मिला कर कपड़े गीला कर फर्श की सफाई कर दें।

पेंट और पॉलिश

अगर कमरे की 3 दीवार पर एक ही रंग है तो चौथी पर कोई दूसरा रंग करवाएं। आप को किस दीवार पर किस तरह का रंग करवाना है, इस का चुनाव कर लें। जिस कमरे में ज्यादा रोशनी चाहिए, वहां हल्के और गहरे रंग का पेंट करवाएं। कमरा छोटा है तो गहरे रंग का पेंट न करवाएं। इस से कमरा और भी छोटा लगता है।

किचन की सफाई जरूरी: किचन की सफाई भी बहुत जरूरी है। किचन के स्लैब व टाइल्स को डिटरजैंट के पानी से साफ करें। किचन के स्लैब की सफाई के बाद बरतन स्टैंड व डब्बों की सफाई करें और उन्हें व्यवस्थित कर के लगाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com