16वीं मास्टर्स नेशनल एक्वेटिक : यूपी के दिग्गज मनमोहन भार्गव ने जीता दूसरा स्वर्ण पदक

मेजबान खिलाड़ियों ने दूसरे दिन जीते 7 स्वर्ण, 4 रजत, छह कांस्य पदक

लखनऊ : 16वीं मास्टर्स नेशनल (पुरुष व महिला) एक्वेटिक चैंपियनशिप के दूसरे दिन गोताखोरी की विभिन्न स्पर्धाओं में दिग्गज खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। वहीं मनमोहन भार्गव ने तरणताल में कमाल दिखाते हुए अपना दूसरा स्वर्ण पदक ( पुरुष ग्रुप 80, 100 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक) के साथ कांस्य पदक (पुरुष ग्रुप 80, 50 मी.फ्रीस्टाइल) भी जीता। भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र, सरोजनीनगर में तैराकी के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने हाथ दिखाए। दूसरे दिन यूपी के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 4 रजत, छह कांस्य पदक जीते। इसी के साथ यूपी के खातें में अब तक 11 स्वर्ण, 11 रजत व 16 कांस्य सहित कुल 38 पदक हो गए है।

आज 100 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक (पुरुष ग्रुप 80) में मनमोहन भार्गव व 100 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक (महिला ग्रुप 50) अंजली जायसवाल ने स्वर्ण पदक जीते। 50 मी.फ्रीस्टाइल (पुरुष ग्रुप 80) में लखन लाल अरोरा, 100 मी.बैक स्ट्रोक में (पुरुष ग्रुप 75) में इंद्र दत्त शर्मा व 100 मी.बैक स्ट्रोक में (महिला ग्रुप 25) में लक्ष्मी निषाद ने रजत पदक जीते। कांस्य पदक विजेताओ में 50 मी.फ्रीस्टाइल (पुरुष ग्रुप 80) में मनमोहन भार्गव, 50 मी.फ्रीस्टाइल (पुरुष ग्रुप 65) में जगदीश सिंह दीक्षित, 50 मी.फ्रीस्टाइल (महिला ग्रुप 30) में ज्योति निषाद, 100 मी.बैक स्ट्रोक में (पुरुष ग्रुप 65) में प्रकाश अवस्थी, 100 मी.बैक स्ट्रोक में (महिला ग्रुप 50) में अंजली जायसवाल, 100 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक (पुरुष ग्रुप 30) में अनुभव मिश्रा ने कांस्य पदक जीते।

डाइविंग में यूपी की गरिमा कपूर ने जीता दूसरा स्वर्ण पदक

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आज दूसरे दिन हुई हाईबोर्ड डाइविंग की स्पर्धा में यूपी के लिए गरिमा कपूर ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता। डाइविंग में यूपी के लिए महिला हाईबोर्ड डाइविंग (ग्रुप 45) में पुष्पा मिश्रा, महिला हाईबोर्ड डाइविंग (ग्रुप 40) में रचना सिंह, महिला हाईबोर्ड डाइविंग (ग्रुप 25) में गरिमा कपूर, 1 मी.स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग (पुरुष ग्रुप 60) में राकेश शुक्ला व 1 मी.स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग (पुरुष ग्रुप 50) में देवेंद्र शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीते।वहीं अन्य स्पर्धाओं में 1 मी.स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग (पुरुष ग्रुप 75) में गुजरात के रमेश ने स्वर्ण, तमिलनाडु के.वेंकटरमण ने रजत, 1 मी.स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग (पुरुष ग्रुप 70) में गुजरात के के.राव ने स्वर्ण, यूपी के सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने रजत और 1 मी.स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग (पुरुष ग्रुप 65) में गुजरात के लवजीभाई ने स्वर्ण व नरसिम्हन रेड्डी ने रजत पदक जीते।

80 साल से ज्यादा उम्र के वेटरन दिग्गज वेटरन हुए सम्मानित

भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र, सरोजनीनगर में आयोजित एक सम्मान समारोह में चैंपियनशिप में भाग लेने वाले 80 साल से ज्यादा उम्र के वेटरन खिलाड़ियों को आज दूसरे दिन प्रोग्राम में यूपी स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। इन दिग्गजों को मुख्य अतिथि प्रोफेसर आलोक धवन (निदेशक, आईआईटीआर) व कर्नल प्रभात रंजन ने सम्मानित किया। प्रोफेसर आलोक धवन ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर इन लोगों ने जो कमाल दिखाया है, उससे आज की युवा पीढ़ी को सीखने की दरकार है।

आज सम्मानित होने वाले 80 साल से ज्यादा उम्र के दिग्गज इस प्रकार हैंः-

1. मनमोहन भार्गव (81 साल, यूपी),
2. लखन लाल अरोरा (80 साल, यूपी),
3. भगवती मनवंतरम (83 साल, गुजरात),
4. विश्वनाथ बेहरे (84 साल, गुजरात),
5. दुलाल कुमार गुकंडू (82 साल, पश्चिम बंगाल),
6. रामकृष्ण अरांके (88 साल, महाराष्ट्र),
7. अनंत जोग (89 साल, महाराष्ट्र),
8. राम कंवर सांगवान (81 साल, हरियाणा),
9. मुथु कुमारस्वामी (83 साल, तमिलनाडु),
10. मनबीर सिंह मलिक (80 साल, दिल्ली),
11. दयानंद शर्मा (80 साल, दिल्ली),
12. ओम सेठ (84 साल, तेलंगाना)।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com