महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार पर भरोसा जताया: प्रकाश जावड़ेकर

महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावी रुझानों से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर काफी गदगद नजर आ रहे हैं। इसी के चलते जावड़ेकर ने गुरुवार को दिल्ली और झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत का भरोसा जता दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘पांच साल के बाद लोगों ने लोकसभा चुनावों में हमें और ज्यादा जनादेश दिया। अब विधानसभा चुनावों में भी हमें ज्यादा से ज्यादा जनादेश मिल रहा है। महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद अब दिल्ली और झारखंड में भी हम जीत दर्ज करने जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और राज्यों में हमारी सरकार पर भरोसा जताया है।

विश्व बैंक की ताजा और अंतिम सूची में भारत ने कारोबार सुगमता के मामले में 14 पायदान की छलांग लगाई है। इस सूची में अब भारत का 63वां स्थान है।

इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए जावड़ेकर ने कहा कि एफडीआई और अन्य बिजनेस के लिए भारत काफी पंसद किया जा रहा है। इसके पीछे का कारण सीधा है कि नरेंद्र मोदी सरकार में कारोबारियों को सगुमता दी जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com