Delhi Politics : सोनिया गांधी से मिले सुभाष चोपड़ा और कीर्ति आजाद

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के प्रमुख सुभाष चोपड़ा और कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी के दिल्ली की सत्ता में वापसी का भरोसा दिलाया। सोनिया गांधी से उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर मुलाकात के बाद कीर्ति आजाद ने इसका एक फोटो भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी साथ में थे।

आजाद ने बताया कि सोनिया गांधी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। इस पर हमने भी सोनिया गांधी को वचन दिया कि एक साथ मिलकर 70 की 70 सीटों पर मेहनत कर हम दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे। उल्लेखनीय है कि पार्टी हाईकमान ने बुधवार को सुभाष चोपड़ा को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष और कीर्ति आजाद को दिल्ली कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com