भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

प्रदेशभर में पर्चे बांट रहे पार्टी कार्यकर्ता

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार की कथित गलत आर्थिक नीतियों एवं व्यापक मंदी के कारण प्रदेश में ढहती अर्थव्यवस्था जैसी ज्वलन्त समस्याओं को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में पर्चा वितरित कर जनसंपर्क किया। इसके साथ ही लोगों से भाजपा की गलत नीतियों के बारे में चर्चा की। राजधानी लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन के आब्जर्वर एवं पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं लखनऊ प्रभारी रमेश कुमार शुक्ल तथा पूर्व सांसद राकेश सचान की उपस्थिति में लखनऊ विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ‘आशू’ के नेतृत्व में पर्चा वितरण किया गया। वहीं, कांग्रेस पदाधिकारियों ने मोदी और योगी सरकार की जन विरोधी नितियों, डूबती अर्थव्यवस्था, मंहगाई, बेरोजगारी के खिलाफ हीवेट रोड, लाटूस रोड और अमीनाबाद में पर्चें बांटें। इसमें डॉ. रेहान, मुकेश केसरवानी पूर्व सचिव यूपी कांग्रेस कमेटी, सुबोध श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, दीपू पंत, राजेंद्र सोनकर, विनोद केसरवानी समेत सकैड़ों लोग शामिल थे।

इसके अलावा अमित श्रीवास्तव त्यागी के नेतृत्व में पुराने लखनऊ के इलाकों सराय माली खां, चौपटिया, संदोहन देवी मंदिर के पास स्थित विद्यालय में पर्चा वितरण कर जन-जागरण किया गया। लोगों को भाजपा की गलत नीतियों के कारण गिरती अर्थव्यवस्था की जानकी दी गयी। नरही में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की संयोजक सिद्धि श्री के नेतृत्व में पर्चा वितरण किया गया। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि आज प्रदेश के सभी जनपदों में ब्लाक, तहसील, कचेहरी एवं कालेजों में जिला एवं शहर इकाइयों के अध्यक्षेां, प्रमुख कांग्रेसजनों, फ्रन्टल संगठनों युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पर्चा वितरण कर व्यापक जनसम्पर्क एवं जन-जागरण किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com