28 नवम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल—  आज कार्यक्षेत्र में विरोध सहना पड़ सकता है। अजीब से चिडचिडेपन का शिकार रहेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। आज आपके स्फूर्ति और ताजगी नदारद सी रहेगी। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

वृषभ राशिफल—  महत्वपूर्ण मशीन और उपकरणों में खराबी आ सकती है। आज सावधानी से गैस सिलेंडर और वाहन का प्रयोग करें। व्यापार में स्थितियाँ प्रतिकूल रहेंगी। मानहानि हो सकती है। अपने मनोबल को गिरने न दें।

मिथुन राशिफल— आज जीवनसाथी के साथ एकान्त में पल बिताना चाहेंगे। मन में कारोबार को लेकर के कुछ चिन्ता हो सकती है। मनोरंजन के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिजनों का व्यवहार कटु हो सकता है।

कर्क राशिफल— आज दिन आपके लिये काफी भाग्यशाली रहने वाला है। किन्तु कार्यस्थल में विरोधी तैयार हो सकते हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी। पेट के निचले भाग में दर्द की शिकायत हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा।

सिंह राशिफल— आज ललित कलाओं के प्रति आपकी रूचि जागृत होगी। लव लाइफ में आपको अपनी विश्वसनीयता सिद्ध करनी पड़ सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। आपकी बुद्धिमत्ता की लोग प्रशंसा करेंगे। किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं।

कन्या राशिफल— घर में किसी सीरियस बात पर क्लेश हो सकता है। मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। भागदौड़ का कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलेगा। कार्यों के प्रति उत्साह की कमी रहेगी। अनावश्यक चिड़चिड़ापन रहेगा।

तुला राशिफल— आज पूँजी निवेश से लाभ होगा। आपके पुराने सम्पर्कों से लाभ मिलने की सम्भावना है। धार्मिक भावना में वृद्धि होगी। आपके नीतिगत फैसलों से सहकर्मी काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल में टूर पर जाना पड़ सकता है। अपनी बातों को भली-भाँति लोगों के सामने रख पायेंगे।

वृश्चिक राशिफल— व्यर्थ बोलने के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाना उचित होगा। अहंकार के वशीभूत होकर कोई त्वरित आर्थिक निर्णय न लें। मन में अज्ञात भय बना रह सकता है। पढ़ने में मन नहीं लगेगा।

धनु राशिफल— आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखकारी रहेगा। किसी तीर्थयात्रा में जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके किसी पुराने विचार या मान्यता में अचानक बदलाव आ सकता है। बेरोजगार युवा नौकरी के लिये प्रयास करें सफलता मिलेगी।

मकर राशिफल— हड़बड़ी में गड़बड़ी होने की पूरी आशंका है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। गलत संगत में रहने के कारण मुश्किल में फँस सकते हैं। अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। कारोबार में हानि हो सकती है।

कुम्भ राशिफल— कारोबार के दृष्टिकोण से दिन बेहद सकारात्मक रहने वाला है। अविवाहितों के लिए विवाह के रिश्ते आने की संभावना है। नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है। सभी ओर से लोगों का साथ मिलेगा। सन्तान को लेकर थोड़ी चिन्ता अवश्य रहेगी।

मीन राशिफल— आज प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। बॉस आपके कार्य को काफी सराहेगा। कारोबार में नये सहयोगी जुड़ सकते हैं। मैनेजमेंट सम्बन्धी कार्य से जुड़े लोग आज काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होने के योग काफी मजबूत हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com