बीवी के कत्ल के लिए राजस्थान से लेकर आया था कोबरा, हत्या से पर्दा उठा तो चौंक गए लोग

मध्य प्रदेश के इंदौर से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर बिल्कुल किसी धारावाहिक के तहत कर दिया है। इस शख्स ने अपनी पत्नी के कत्ल के लिए राजस्थान से कोबरा सांप खरीदा। सांप को मारने के बाद उसने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत दम घुटने के चलते हुई। फिलहाल शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चला है कि पति ने अपनी पत्नी की मौत क्यों की।

सीरियल से इंस्प्रयार था आरोपी

आरोपी का नाम अमितेश पटेरिया बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व बैंक कर्मचारी है। पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने अपने परिवार की मदद से अपनी पत्नी की हत्या का प्लान बनाया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की शरीर पर सांप के कांटने के निशान बनाए। जिससे सभी को यही लगे की उसे किसी सांप ने काटा है। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसको यह आइडिया सीरियल से मिला। वहीं पुलिस ने आरोपी के पिता और बहन को उसके साथ देने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।

राजस्थान से आरोपित ने खरीदा था कोबरा

रिपोर्ट से पता चला है कि आरोपी ने पत्नी को मारने के लिए राजस्थान से कोबरा खरीदा था। इसके बाद उसने सबसे पहले कोबरा को मार दिया। इसके तुरंत बाद सांप के काटने के निशान अपनी पत्नी की शरीर में लगा दिए। पुलिस आरोपी के बारे में गहन जांच मे ंजुट गई है।  इससे पहले भी सीरियल से इंस्प्रयार होकर मर्डर करने की खबरें देशभर से आती रही हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com