नागरिकता संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, असम में कर्फ्यू में पांच घंटे की छूट

असम में नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) के खिलाफ प्रदर्शन थमता नहीं दिख रहा है।लोकसभा और फिर राज्यसभा से पास हुआ नागरिकता संशोधन विधेयक का पूर्वोत्तर में विरोध किया जा रहा है। इसके मद्देनजर क‌र्फ्यू भी लगाया गया, जहां इसे नकारते हुए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कई जगहों पर पुलिस को गोली भी चलानी पड़ी। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने गुरुवार शाम नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके साथ ही सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। लिहाजा अब इस विधेयक ने कानून का रूप ले लिया है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी BJP

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नागरिकता संशोधन अधिनियम पर 14 से 18 दिसंबर तक दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, गुवाहाटी और लखनऊ में जन जागरूकता और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेगी।

गुवाहाटी में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए

नागरिकता कानून के विरोध में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) द्वारा बुलाए गए अनशन के लिए गुवाहाटी के चंदमारी इलाके में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं

जापान के प्रधानमंत्री भारत दौरे को कर सकते हैं रद

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे रविवार को शुरू होने वाली भारत की अपनी यात्रा को रद्द करने पर विचार कर रहे हैं। जापान की जिजी प्रेस ने इस बारे में जानकारी दी। बता दें कि भारत के गुवाहाटी में अबे और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात होनी थी, लेकिन नागरिकता बिल को लेकर वहां हिंसक विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर पूर्वोत्तर में कई जगह विरोध चल रहा है। इसके मद्देनजर क‌र्फ्यू  भी लगा दिया गया। वहीं, अब सूचना है कि असम के डिब्रूगढ़ में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई

डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में ढील

असम के डिब्रूगढ़ में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। बता दें, नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में असम में प्रदर्शन हो रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com