Kanpur पहुंचे एडीजी जोन, हिंसा में घायल पुलिस कर्मियों का लिया हालचाल

कानपुर : कुछ उपद्रवियों ने कानपुर की शांति को इस तरह भंग किया कि शहर में कई जगह हिंसा फैला दी है। इस हिंसा में जहां एक तरफ आम इंसान चोटिल हुए हैं वहीं कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मी को देखने जोन के एडीजी पंहुचे। कानपुर के बेकनगंज थानाक्षेत्र में आज कुछ उपद्रवियों ने उपद्रव मचा दिया। यतीमखाना ले पास बने होटल को आग के हवाले कर दिया गया, कई गाड़ियां जला दी गईं। इस हिंसा में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। इन्ही में से गम्भीर रूप से घायल एक ट्रेनी दरोगा प्रबल प्रताप सिंह और एक सिपाही अर्पित सिंह को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरोगा के ऊपर पेट्रोल बम से वार किया गया, वहीं सिपाही के गोली लगी है जिसको निकाल दिया गया है। इन्ही पुलिस कर्मियों का हाल जानने एडीजी जोन प्रेम प्रकाश संग आईजी मोहित अग्रवाल पहुंचे। एडीजी ने पुलिस कर्मियों का हालचाल लिया और उनको सांत्वना दी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com