40 महिलाओं को मिलेगा नारी शक्ति पुरस्कार, मंत्रालय ने आवेदन पत्र मांगे

नई दिल्ली : केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय 40 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेगा। पुरस्कार आठ मार्च 2020 को दिया जाएगा। यह पुरस्कार हर वर्ष महिलाओं के उत्थान व महिला सक्तिकरण करने वाली महिलाओं, संस्थाओं को दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए मंत्रालय ने आवेदन मंगाए है। प्राप्त आवेदनों में से सर्वश्रेष्ठ 40 महिलाओं का चयन किया जाएगा। मंत्रालय की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पुरस्कार के लिए सात जनवरी 2020 तक आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में पात्रता औऱ नियम व शर्ते पुरस्कार के लिए तैयार पोर्टल www.narishaktipuruskar.wcd.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। इस संबंध में आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। महिला दिवस के दिन हर वर्ष महिला व बाल विकास मंत्रालय कार्यक्रम आयोजित करता है। इसी कड़ी में महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और कार्यों को सम्मानित भी किया जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com