बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ेगी ठंड, बिगड़ेगा नये साल का जश्न

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के इलाकों को लेकर आने वाले समय से सर्दी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। पहले इन इलाकों को लोगों ने शीतलहर की मार झेली थी और अब आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि से दो-चार होना पड़ेगा। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाके, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड़ और जम्मू-कश्मीर में तो बारिश और ओलावृष्टि के साथ-साथ बर्फबारी से भी सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर के करीब एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों को प्रभावित कर रहा है। पहले दिन पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में नए साल की शुरुआत बारिश और ओलावृष्टि से होगी।

दिल्ली- एनसीआर में पिछले 14 दिसम्बर से सोमवार तक शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इसकी वजह से शहरवासियों को आम जनजीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। सबसे बुरा हाल राजधानी दिल्ली में सोमवार को हो गया, जब शीतलहर ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अऩुसार, सफदरजंग में सोमवार दोपहर दिन का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। साल 1901 में दिसम्बर के महीने में इतना दर्ज किया गया था। यह दिसम्बर महीने का सबसे दूसरा ठंड दिन था। वहीं, मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलती नजर आई है। सुबह से आसमान साफ था, जिसके चलते हल्की धूप निकल आई। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की। आज न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम था, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 91 फीसदी थी।

उत्तर भारत के राज्य भीषण ठंड की चेपट में हैं। इन राज्यों में पड़ा रही भीषण ठंड से लोगों का यहां जीन मुहाल हो गया है। उत्तर भारत में सर्दी से सबसे बुरा हाल उत्तर प्रदेश का है। मंगलवार को कई जगहों पारा शून्य से नीचे चला गया है, जबकि कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है। स्काईमेट के अनुसार कानपुर में पारा शन्यू पर पहुंच गया। इससे पहले 21 दिसम्बर 2015 को 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि ऑल टाइम रिकॉर्ड था। बहराइच में तो 106 साल का रिकॉर्ड टूटा गया। यहां आज का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे कम न्यूनतम तापमान 13 दिस्मबर 1973 में 0.5 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं राजधानी लखनऊ में सर्दी ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। लखनऊ में मंगलवार का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 13 दिसम्बर 1973 में 0.5 डिग्री दर्ज किया गया था। यह लखनऊ का दूसरा सबसे ठंड दिसम्बर महीना है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रात में नहीं दिन में भी पिछले 24 घंटों में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मेरठ में 7.3, अलीगढ़ में 7.4, मुरादाबाद में 8.8, वाराणसी में 9 और कानपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दिन का अधिकतम तापमान रहा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com