पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से उत्तर भारत में लौटा ठंड, तापमान और गिरेगा

उत्तर भारत में ठंड लौट आया है। पहाड़ों पर लगातार जारी बर्फबारी और बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में भी ठंड महसूस की गई। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को ओले गिरे और पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज लगातार तल्ख बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिन के समय बारिश की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यूपी में भी सुबह से दोपहर बाद तक बारिश रुक-रुककर होती रही।कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। कोहरे, बारिश और कड़ाके की ठंड के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं।

दिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और बर्फीली हवाओं के कारण सप्ताह के अंत में और गिरावट की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि शहर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि बुधवार (12.5 डिग्री सेल्सियस) से चार डिग्री कम है।

पूर्वी भारत में 10 जनवरी से मौसम साफ

स्काईमेट के अनुसार आज शाम से बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। पूर्वी भारत में 10 जनवरी से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी मौसम साफ होने लगेगा। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में चलने लगेंगी। हवाओं के चलते हरियाणा, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। दिल्ली-एनसीआर में इस समय न्यूनतम तपमान 7 से 8 डिग्री है। इस दौरान तापमान गिरकर 4 डिग्री तक पहुंच सकता है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी का दृश्य

हिमाचल प्रदेश में 12 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को काफी बर्फबारी हुई। आज राज्य को इससे राहत मिली है। राज्य के कई हिस्सों में आज धूप निकली है।  मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के चैल में कल हुई बर्फबारी का दृश्य

पंजाब के कई जिलों बारिश 

पंजाब के कई जिलों में बुधवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेस के प्रभाव के कारण बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पटियाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। यहां अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 9.5, बठिंडा में 10.4, पठानकोट में 9.5 व अमृतसर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप भी निकलती रही।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com