विवेकानंद ने कहा था हमारा धर्म सभी धर्मों की जननी -स्वतंत्रदेव सिंह

‘युवा प्रतिनिधि संवाद‘ कार्यक्रम में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज विश्वेश्वरैया हाल, लखनऊ में आयोजित ‘युवा प्रतिनिधि संवाद‘ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म सभी धर्माें की जननी है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे धर्म से हूं। जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढाया। यह बात स्वामी विवेकानंद ने बहुत पहले शिकागो धर्म सम्मेलन में कह दी थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर देश गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ आज विपक्षीगण हमारे ही धर्म को नीचा दिखाने पर तुले है। उनका यह सपना साकार होने वाला नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि दलितों, वंचितों व शोषितों के सर पर छत, तन पर वस्त्र, घर में भोजन, बीमारी में इलाज की व्यवस्था सरकार कर रही है। साथ ही साथ बिना किसी धर्म जाति में भेद करते हुए सबको गैस, आवास, शौचालय, बिजली, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का स्वाथ्य बीमा दे रही है। वहीं सरकार ने लक्ष्य बनाया है कि 2024 तक हर घर में नल पहुंचेगा।

श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक गरीब का बेटा दिन—रात गरीबों के लिए काम कर रहा है। उसे राहुल गांधी चोर कहते हैं। सोनिया भगवान श्रीराम को काल्पनिक कहती हैं, भारत माता का अपमान नेहरू ने यह कहकर ना किया होता कि मुझे हिन्दू ना कहो। तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ की स्थापना नहीं करते। इस देश का विभाजन नेहरू ने धर्म के आधार पर किया। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों का न्यौछावर एक निशान, एक विधान, एक प्रधान के नाम पर कर दिया। इन्द्रिरा गांधी ने करपात्री जी के आन्दोलन में 1966 में हजारों साधुओं की गोलियों से भून कर हत्या करवा दी। राजीव गांधी के समय हजारों सिखों का कत्लेआम हुआ। सोनियाजी ने राम को काल्पनिक कह कर हिन्दूओं की आस्था को अपमानित किया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में कानून का राज है। सोनिया, राहुल, प्रियंका, अखिलेश ने देश में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में एक तबके को गुमराह किया है। जबकि यह कानून देश में किसी की नागरिकता लेता नहीं है बल्कि नागरिकता देता है। योगी जी ने सभी धर्माचार्यों से बात कर तीन दिनों में पूरे प्रदेश में शान्ति स्थापित किया। अब कोई देश में बम नहीं पटक रहा है। देश के दुश्मनों को बार्डर पर ही भून दिया जा रहा है। भारत संतों का देश है। शान्तिप्रिय देश है, यहां सभी धर्मों का सम्मान है। आप सभी युवा देश का भविष्य है सर पर बर्फ, सीने में आग, मुंह में शक्कर, पैरों में चक्कर, चरैवेति चरैवेति के साथ गरीब नारायण की सेवा करते हुए राष्ट्र की सेवा करें। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद संजय सेठ, दयाशंकर मिश्रा, राकेश त्रिपाठी व अरविन्द पाण्डेय समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com