महादेवी वर्मा सम्मान से विभूषित हुईं रूपा पाण्डेय

लखनऊ : उप्र हिन्दी संस्थान, हजरतगंज लखनऊ में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवि एवं शायरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन  विधि मंत्री बृजेश पाठक,जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश,सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जयराज तोमर ने बताया कि कवि सम्मेलन एवं मुशायरे को विधि मंत्री बृजेश पाठक,जिलाधिकारी व चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने भी सम्बोधित किया।   कवि सम्मेलन व मुशायरे के संयोजक डाॅ सुल्तान शाकिर हाशमी थे।

इस अवसर पर रूपा पाण्डेय सतरूपा(कवि) को महादेवी वर्मा सम्मान, डा गिरीश कुमार वर्मा डंडा लखनवी को शैल चतुर्वेदी सम्मान, वासिफ फारूकी को प्रो फिराक गोरखपुरी सम्मान, सययद महताब हैदर सफीपुरी को मजाज लखनवी सम्मान, विशेष सम्मान रवि कपूर को पदमश्री अनवर जलालपुरी सम्मान, रफत शायदा सिद्दीकी डाॅ मलिक जादा मंजूर अहमद सम्मान व शायरों में चरन सिंह बशर,सलीम ताबिश,  आएशा अयूब,व कवियों में डाॅ रंगनाथ मिश्र सत्य,अखिलेश निगम अखिलेश व मनु बाजपेई को सम्मानित किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com