वुहान से अपने नागरिकों को वापस नहीं ले जाएगा जापान

कोरोना वायरस के खौफ के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट पर हैं। सभी देश जल्द से जल्द चीन में मौजूद अपने नागरिकों को वापस लाने में लगे हुए हैं। जापान के भी कई नागरिक चीन के वुहान में फंसे हुए हैं। घटना की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि नागरिकों को वापस लाने के लिए मंगलवार को कोई उड़ान संचालित नहीं होगी।

जानकारी के मुताबिक चीनी अधिकारियों के साथ चल रही व्यवस्थाओं के कारण ये परेशानी सामने आई है। वहीं, जापानी सरकार ने कहा है कि वह चीन के स्थानीय अधिकारियों के साथ जल्दी से जल्दी लोगों को वापस लाने पर काम कर रही है। जो लोग भी वहां से वापस आना चाहते हैं हम सबको लाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

इससे पहले जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने सोमवार को कहा था कि सरकार चीनी अधिकारियों के साथ काम कर रही है, वुहान से लौटने की इच्छा रखने वाले सभी जापानी नागरिकों के लिए चार्टर विमान की व्यवस्था कर रहे हैं। जापान में भी कोरोना वायरस के तीन मामलों की पुष्टि हुई है।

चीन में 106 की मौत

बता दें कि चीन में कोरोना वायरस से अबतक 106 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इसके 4 हजार 515 मामलों की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक 976 मरीजों की हालत गंभीर है। खतरे को देखते हुए कई बड़ी कंपनियों ने अपने दफ्तर बंद कर दिए या स्टाफ को घर से ही काम करने को कह दिया है।

किस देश में कितने मामले                                                                                                          

थाईलैंड में 7, दक्षिण कोरिया में 3, संयुक्त राज्य अमेरिका में 3, वियतनाम में 2, सिंगापुर में 4, मलेशिया में 3, नेपाल में 1, फ्रांस में 3, ऑस्ट्रेलिया में 4, श्रीलंका में 1 और कनाडा में 1 मामले की पुष्टि हुई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com