भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

बुलंदशहर : प्रदेश सरकार में मंत्री रहे और बुलंदशहर सदर सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का सोमवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह सिरोही काफी समय से बीमार चल रहे थे। लीवर की बीमारी के चलते उन्हें परिजनों ने आठ फरवरी को दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। 74 वर्षीय वीरेंद्र सिंह सिरोही बुलंदशहर की अगौता विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। 2012 का चुनाव हारने के बाद 2017 में बुलंदशहर सदर सीट से विधायक चुने गए। इससे पहले वह प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वह मौजूदा समय में भाजपा विधान मंडल दल के मुख्य सचेतक थे। सोमवार सुबह उनका दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे विनय व दिग्विजय है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें। वीरेंद्र सिंह सिरोही एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वे सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। समाज के गरीब और कमजोर व्यक्तियों के उत्थान के लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। उनके निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी और पार्टी ने एक सम्पर्पित नेता खो दिया है। सोमवार दस बजे तक उनका पार्थिव शव दिल्ली से बुलंदशहर पहुंचेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com