पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं पूर्णरूप से सुरक्षित : स्वामी मौर्य

-अरुण कुमार राव

देवरिया : भारतीय जनता पार्टी भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल रैली को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण योजना के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम की है वह अपने आप में बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामारी के दौरान जो सेवा भाव प्रस्तुत किया है वह अपने आप में अनुकरणीय है। श्री मौर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निश्चित ही आत्मनिर्भर बनेगा। आत्म निर्भर अभियान से भारत सशक्त होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा की भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने का काम किया है उसकी सराहना आज विश्व स्तर पर हो रही है। प्रवासी मजदूरों को लाने से लेकर उनको घर तक पहुंचाने और उनके रोजगार की व्यवस्था के लिए सरकार ने जो उपाय किए हैं वह अपने आप में ऐतिहासिक है।

सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और भारत अत्याधुनिक हथियारों को खरीद कर अपने सैन्य शक्ति को मजबूत कर रहा है। नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देश के सैनिकों के साथ होली और दीपावली मनाने का काम करते हैं और सीमा पर जाकर सैनिकों का हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के नए मानदंड स्थापित हो रहे हैं और उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाक्टर अन्तर्यामी सिंह एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने किया। वर्चुअल सम्मेलन में भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता सभा कुवंर कुशवाहा, जय नाथ कुशवाहा गुड्डन, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, राजकुमार शाही, बिंदा कुशवाहा, हरिचरण कुशवाहा, अश्वनी सिंह, डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, धनंजय सिंह बघेल, अशोक पांडेय, ओमप्रकाश मौर्य, जितेंद्र सिंह,निशिरंजन तिवारी,पवन राय,बिंदा कुशवाहा, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, उमेश प्रसाद शाही, सुशील शाही, सुमेश्वर नाथ तिवारी, राजेंद्र जयसवाल, संजय पटेल, शशी राय, सत्येंद्र पांडेय एवं सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com