देश में कोरोना से 59 लाख लोग हुए स्वस्थ, पिछलें 24 घंटों में 70 हजार नए मामलें

देश में कोरोना वायरस के रोजाना मामलों में गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 69 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 59 लाख को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,496 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान देश में 964 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 69 लाख 6 हजार 152 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल देश में 8 लाख 93 हजार 592 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 59 लाख 6 हजार 70 तक पहुंच गया है। कोरोना वायरस के कारण मौतों की संख्या बढ़कर 1 लाख 6 हजार 490 हो गई है।

बीते 24 घंटों में ठीक हुए लोग

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या, नए मामलों से अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 78,365 लोग ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर देश में अब तक 59 लाख 6 हजार 69 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश की कोरोना रिकवरी दर 85.52 फीसद हो गई है। इसके अलावा देश की एक्टिव मामलों की दर 12.94 फीसद है। भारत में कोरोना की मृत्यु दर 1.54 फीसद है।

75,000 मरीज हो रहे प्रति दिन स्वस्थ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 के 75,000 से अधिक मरीज प्रति दिन स्वस्थ हो रहे हैं। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की तुलना में 6.3 गुना लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। मई तक 50,000 लोग इस बीमारी से ठीक हुए थे। अक्टूबर तक यह संख्या 59 लाख हो चुकी है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com