क्या है आज का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत में पंचांग देखते हैं ताकि राहुकाल से लेकर शुभ और अशुभ मुहूर्त तक का ज्ञान हो सके। तो आइए आज हम आपको बताते हैं आज का यानी 17 नवम्बर का पंचांग।

17 नवम्बर का पंचाँग-

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विशेष: द्वितीया तिथि की क्षय।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की तृतीया 25 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी ज्येष्ठा नक्षत्र 12 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र सुकर्मा योग 15 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग वृश्चिक में चंद्रमा 12 घंटे 22 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 45 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 27 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त शाम को 07 बजकर 29 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

रवि योग: आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से 18 नवंबर को प्रात:काल 06 बजकर 46 मिनट तक।

अमृत काल: 18 नवंबर को सुबह 04 बजकर 43 मिनट से प्रात:काल 06 बजकर 12 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com