देश को गरीब चाय वाला और प्रदेश को एक संत ने संभाला है, अफवाहों से गुमराह न हों किसान : स्वतंत्र देव सिंह

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज कुछ लोग देश के किसानों को गुमराह करने में लगे हैं। किसानों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है क्योंकि पहली बार देश का नेतृत्व एक गरीब चाय बेचने वाले तथा राज्य का नेतृत्व एक संत ने संभाला है। जो जीते हैं गांव की खुशहाली के लिए और मरते है गांव के गरीब के लिए। स्वतंत्र देव मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि जय बालाजी शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान के तत्वाधान में अयोध्या विधानसभा की मड़ना ग्रामसभा में आयोजित किसान संगोष्ठी तथा कम्बल व साइकिल वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियो को गिनाते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए देश की केंद्र व राज्य सरकार विकास कार्य कर रही है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक समय जम्मू कश्मीर में हक की बाते करना प्रतिबंधित और ग़ुनाह माना जाता था। आज मोदी सरकार ने धारा 370 हटा के जम्मू कश्मीर को जुल्म और बंदिशो से मुक्त दिलाई है।

श्री राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमलनयन दास ने कहा कि नर की सेवा नरायण सेवा है। समाजसेवी शिवेंद्र सिंह व गन्ना समिति चेयरमैन दीपेंद्र सिंह इस सेवा में लगे है जो बधाई के पात्र है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति की सफलता उसकी इच्छाशक्ति व प्रेरणा पर निर्भर करती है। संस्थान के पदाधिकारियों के पास यह दोनों हैं। इसलिए इनकी सफलता निश्चित है। श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि भगवान राम ने जन-जन को जोड़ने का जो कार्य किया था संस्थान के पदाधिकारी भी उसी कार्य पर अग्रसर हैं। उन्होंने गोष्ठी में मौजूद किसानों को अफवाहों से दूर रहने की नसीहत दी। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि जो सरकार किसानों को सीधा लाभ दे रही है वह कभी किसानों का अहित नहीं कर सकती। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अत्यंत वृद्धजनों को कम्बल तथा विभिन्न ग्राम सभाओं की मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें सम्मानित किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com