आत्मनिर्भर यूपी बनाने को हों संकल्पित

योगी ने यूपी के स्थापना दिवस की दी बधाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार करने के लिए संकल्पित हों। उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए हम प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं उन्नति के लिए कदम बढ़ाएं और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाएं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘उन्नति के रथ पर, बदलाव के पथ पर।’ उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए हम प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं उन्नति के लिए कदम बढ़ाएं और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाएं। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार ‘अन्त्योदय’ के लक्ष्य के साथ निरंतर जनसेवा में रत है। प्रदेश ने सदा ही राष्ट्र निर्माण आंदोलनों की अगुवाई की है और यह क्रम सतत जारी रहे, ऐसी कामना है। प्रभु श्री राम हमारा पथ-प्रशस्त करें। ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ की सभी को शुभकामनाएं। इसके साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों व नेताओं ने भी राज्य के स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के समस्त निवासियों को हार्दिक बधाई।

डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि भारत वर्ष के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, औधोगिक, कृषि , साहित्य, प्राकृतिक सौंदर्य एव प्रत्येक पूर्णता के केंद्र, उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गौरवशाली विरासतों, अनूठी संस्कृतियों, अपार संभावनाओं से भरे उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया कि समस्त प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश के 72वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांव, गरीब, किसानों और नौजवानों के जीवन में खुशहाली आये। प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया कि ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समाजवादी पार्टी प्रदेश के विकास के लिए निरंतर वचनबद्ध हैं। कांग्रेस ने भी बधाई दी और ट्वीट किया कि आप सभी को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com