PMC Web_Wing – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 20 Oct 2021 14:32:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 नेशनल प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल http://www.shauryatimes.com/news/118180 Wed, 20 Oct 2021 14:28:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=118180

लखनऊ, 20 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के कक्षा-4 के मेधावी छात्र मोहम्मद हादी ने नेशनल लेविल इण्टर-स्कूल ऑनलाइन कम्पटीशन ‘ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड-2021’ में गोल्ड मैडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में देश भर के करीब 1000 से अधिक विद्यालयों से 2800 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. चौक कैम्पस के इस प्रतिभाशाली छात्र ने  राष्ट्रीय स्तर पर 50वीं रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहरया है। प्रतियोगिकता में मोहम्मद हादी ने मेन्टल मैथ्स, लॉजिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज एवं स्पीड टाइपिंग में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सी.एम.एस. अपने छात्रों को देश-विदेश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

]]>
CMS के पूर्व छात्र व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिवश्री प्रकाश गुप्ता ने UNSC को सम्बोधित किया http://www.shauryatimes.com/news/118158 Tue, 19 Oct 2021 14:39:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=118158

   

लखनऊ, 19 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पूर्व छात्र व भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री प्रकाश गुप्ता, आई.एफ.एस., ने अभी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने विद्वतापूर्ण भाषण से देश का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है, साथ ही वैश्विक व समावेशी विचारधारा से विश्व के राजनेताओं को अपनी अद्वितीय क्षमता व प्रतिभा से प्रभावित किया। श्री गुप्ता ने विभिन्न वैश्विक समस्याओं की ओर विश्व समुदाय का ध्यान आकृष्ट किया, विशेषकर  सोमालिया के मौजूदा हालातों पर प्रकाश डालते हुए अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर भारत के विचारों और दृष्टिकोण को बखूबी प्रस्तुत किया,व शान्तिपूर्ण समझौते की बात की। देश-विदेश की प्रख्यात राजनीतिक हस्तयों ने उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना एवं उनकी सोच, वाक्पटुता व प्रभावशाली भाषण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
            सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने श्री गुप्ता की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में श्री गुप्ता ने जिस प्रकार के विचार प्रस्तुत किए, उससे मुझे ऐसा अहसास हुआ कि जैसे ’जय जगत‘ का नारा जैसे विश्व भर में गूँज उठा है। डा. गाँधी ने प्रफुल्लित स्वर में कहा कि विगत 63 सालों से सी.एम.एस. जिन आदर्शो पर चलता आ रहा है, श्री गुप्ता ने उसका प्रत्यक्ष स्वरूप  विश्व समुदाय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि श्री प्रकाश गुप्ता की मॉन्टेसरी से लेकर आई.एस.सी. तक की सम्पूर्ण शिक्षा सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस में हुई एवं आगे चलकर प्रकाश गुप्ता का चयन सिविल सर्विस परीक्षा द्वारा इण्डियन फ़ॉरेन सर्विस (आई.एफ.एस.) में हुआ। प्रकाश ने यू.एस.ए. (अमेरिका), इण्डोनेशिया व अन्य देशों में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर भारत सरकार की सेवा की। मौजूदा समय में वह भारत सरकार, नई दिल्ली के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (यू.एन. पोलिटिकल एण्ड समिट्स) के पद पर आसीन है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की सभा में भारत का प्रतिनिधित्व करना, भारत के विचार रखना व वहां उपस्थित महान नेताओं को प्रभावित कर उनके दिल जीतना, आपने आप में एक अद्भुत व प्रशंसनीय कार्य है। श्री प्रकाश गुप्ता अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को देते हैं जिसके द्वारा उन्होंने हर कदम पर सही निर्णय लिया और भारत का नाम रोशन किया।

]]>
भारत सरकार सी.एम.एस. के 17 छात्रों को चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान करेगी http://www.shauryatimes.com/news/118102 Mon, 18 Oct 2021 14:37:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=118102

लखनऊ, 18 अक्टूबर। भारत सरकार ंके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के 17 मेधावी छात्रों को चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप दी जायेगी। इस प्रकार, इन मेधावी छात्रों को 68 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा जायेगा। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2021 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले छात्रों में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के ध्रुव ढींगरा, सार्थक श्रीवास्तव, आर्यन सिन्हा, विनायक गुप्ता, अंजली शर्मा, अवन्तिका अवस्थी, अंशुमाली सूरी, पांखुरी अस्थाना, सूर्यांश कुशवाहा, अनिकेत कनौजिया, वैशाली अग्रवाल, यशवर्धन साहू, अमय सिंह, हर्षिका श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, आयुष रॉय एवं वैभव तिवारी शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक व प्रेरणादायी वातावरण को दिया है।

]]>
डा. जगदीश गाँधी सम्मानित http://www.shauryatimes.com/news/117956 Sun, 17 Oct 2021 15:06:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=117956

लखनऊ, 17 अक्टूबर। प्रख्यात शिक्षाविद् एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान एवं लखनऊ का गौरव विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित करने हेतु आज सम्मानित किया गया। मीडिया फेडरेशन ऑफ इण्डिया की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा आज गोमती नगर स्थित ताज होटल मे आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, जल शक्ति, श्री महेन्द्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि एवं डा. विक्रम सिंह, पूर्व डी.जी.पी., उ.प्र. एवं चांसलर, नोएडा इण्टरनेशनल यूनिवर्सिटी ने बतौर विशिष्ट अतिथि पधार कर समारोह की गरिमा को बढ़ाया। यह समारोह यूनाइटेड किंगडम की क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट द्वारा डा. जगदीश गाँधी को ‘सामाजिक विज्ञान मानद उपाधि’ से सम्मानित किये जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मल्टीमीडिया प्रजेन्टेशन द्वारा सी.एम.एस. की 62 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

            इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. महेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री, उ.प्र., ने अपने संबोधन में कहा कि इसमे कोई दो राय नहीं कि डा. जगदीश गाँधी जी के मार्गदर्शन में सी.एम.एस. ने शिक्षा के क्षेत्र में लखनऊ का गौरव देश ही नहीं अपितु विश्व में बढ़ाया है, जिसके लिए डा. गाँधी वास्तव में बधाई के हकदार हैं। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री एवं क्वीन्स यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती हिलेरी क्लिंटन द्वारा डा. गाँधी को ऑनररी डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाना लखनऊवासियों के लिए गर्व का विषय है। विशिष्ट अतिथि डा. विक्रम सिंह, पूर्व डी.जी.पी, उ.प्र. ने कहा कि डा. गाँधी के नेतृत्व में सी.एम.एस. ने विश्व पटल पर जो सम्मान अर्जित किया है, उसकी दूसरी मिसाल मिलना मुश्किल है। इस अवसर पर मीडिया फेडरेशन ऑफ इण्डिया के नेशनल प्रेसीडेन्ट श्री अरूण शर्मा एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

            इस अवसर पर सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि हमारे मेधावी छात्रों व विद्वान शिक्षकों ने अपने अथक परिश्रम से सी.एम.एस. को विश्व पटल पर स्थापित किया है और अपनी उपलब्धियों से सी.एम.एस. को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलायी है।

]]>
क्वीन्स कॉमनवेल्थ निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल http://www.shauryatimes.com/news/117953 Sun, 17 Oct 2021 15:00:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=117953

लखनऊ, 17 अक्टूबर। लंदन की रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित क्वीन्स कॉमनवेल्थ निबन्ध प्रतियोगिता’ में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के कक्षा-11 के मेधावी छात्र प्रांशु कुमार पाण्डेय ने गोल्ड मैडल अर्जित कर देश का नाम सारे विश्व में गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में 54 देशों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने सर्वोत्कृष्ट लेखन द्वारा आदर्श विश्व व्यवस्था की रूपरेखा प्रदर्शित करने के साथ ही विश्वव्यापी समस्याओं के रचनात्मक समाधान भी सुझाये। रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी, लंदन ने प्रांशु के विश्वव्यापी, मानवीय एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के होनहार छात्र की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

]]>
जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सी.एम.एस. की रवीजा चंदेल सिटी टॉपर http://www.shauryatimes.com/news/117899 Sat, 16 Oct 2021 14:20:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=117899

लखनऊ, 16 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 48 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष प्रतिष्ठित जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा रवीजा चंदेल ने बालिकाओं में लखनऊ में टॉप किया है। ये मेधावी छात्र आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी. मुंबई, आई.आई.टी. रूड़की, आई.आई.टी. खड्गपुर जैसे देश के अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेजों में पढ़ाई करके सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करेंगे। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. के कर्तव्यपरायण शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है कि विद्यालय के छात्र प्रतिवर्ष आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य व्यावसायिक सेवाओं में भारी संख्या में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि देश की इस प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों ने सर्वाधिक संख्या में चयनित होकर विद्यालय के गौरवमयी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. के 48 छात्रों में रवीजा चंदेल, आयुष श्रीवास्तव, शाश्वत वर्मा, समक्ष आहूजा, हर्ष जोशी, संदीप चिलवल, विनीत अग्रवाल, आशुतोष यादव, निखिल चन्द्र यादव, प्रखर मौर्या, शैलेष अग्रवाल, पार्थ द्विवेदी, अन्वेश सिंह, मो. साद अकबर, आर्यन सिन्हा, आर्यन श्रीवास्तव, अंशु माली सूरी, वेदान्त पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, अरिन्दम मिश्रा, अमित शर्मा, देवांश वर्मा, श्रेयस कुमार अग्रवाल, देव यादव, विशाल सिंह, आर्यन सिंह, आर्शजीत सिंह, दिव्यांश वर्मा, अनिकेत सिंह, सिद्धार्थ दीक्षित, यश प्रताप सिंह, अपुल रंजन, अजस श्रीवास्तव, अली कौसर कामरान, जूही वाजपेयी, अमन वर्मा, प्रसून पटेल, अभिज्ञान शर्मा, अभ्युदय सिंह, रोहन राज, आर्यन मौर्या, प्रखर श्रीवास्तव, सार्थक माथुर, अमय सिंह, उन्नति, रिशी राव, संस्कृति रंजन एवं अदनान अब्बास शामिल हैं।

]]>
जिन्दगी एक भोर है सूरज की तरह प्रकाश बिखेरते रहे! http://www.shauryatimes.com/news/117822 Fri, 15 Oct 2021 14:18:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=117822



डॉ. जगदीश गाँधी, शिक्षाविद् एवं
संस्थापक-प्रबन्धक, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ
(1) सूरज की तरह प्रकाश बिखेरते रहे :-   
            होके मायूस ना यूँ शाम की तरह ढलते रहिए, जिन्दगी एक भोर है सूरज की तरह प्रकाश बिखेरते रहे। ठहरोगे एक पाँव पर तो थक जाओगे, धीरे-धीरे ही बेशक, सही राह पर चलते रहिए। कर्म करने से हार या जीत कुछ भी मिल सकती हैं, लेकिन कर्म न करने से केवल हार ही मिलती है। क्यों डरें कि जिंदगी में क्या होगा, हर वक्त क्यों सोचें कि बुरा होगा। बढ़ते रहें मंजिलों की ओर हम कुछ न भी मिला तो क्या? तजुर्बा तो नया होगा। जो शक्ति न होते हुए भी मन से हार नहीं मानता, उसको दुनिया की कोई ताकत परास्त नहीं कर सकती। अपने लक्ष्य में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित होना पड़ेगा।
(2) जैसे मनोभावों को हम स्वयं में बढ़ावा देंगे, उसी की जीत होगी :-
            एक वृद्ध अमेरिकी व्यक्ति अपने पोते-पोतियों को अपने मन की बात बता रहा था। उसने बच्चों को बताया, ‘उसके मन के अंदर एक संघर्ष चल रहा है। एक पक्ष है- भय, क्रोध, ईर्ष्या, शोक, पश्चाताप, लोभ, द्वेष, हीनता, अभिमान, अहंकार आदि का। दूसरा पक्ष है- आनंद, हर्ष, शांति, प्रेम, आशा, विनम्रता, परोपकारिता, सहानुभूति, दानशीलता, उदारता, सत्यता, विश्वास आदि का। संभव है कि ऐसा संघर्ष तुम्हारे अंदर और अन्य व्यक्तियों में भी चल रहा होगा। कुछ क्षण के लिए बच्चे सोच में डूब गए। तब एक बच्चा बोला- ‘दादा जी! अंत में किस पक्ष की जीत होगी? वृद्ध व्यक्ति बोला, ‘हम जिसे जिताना चाहेंगे, यानी जैसे मनोभावों को हम स्वयं में बढ़ावा देंगे, उसी की जीत होगी।’
(3) सब सौंप दो प्यारे प्रभु को सब सरल हो जायेगा :-
            कैसे चुकाऊँ इन साँसों का मोल रे, जन्म देने वाले इतना तो बोल रे। सांसों का खजाना यूँ ही न लूटाना। प्रभु के काम आना, प्रभु के काम आना। मैं कौन हूँ ? इसका आभास होते ही सच्चे जीवन में सच्चे रिश्ते बनने लगेंगे। प्रत्येक काम केवल प्रभु के नाम, जीवन जीना हो जाए बेहद आसान फिर कोई नहीं कहेगा माया मिली न राम। सब सौंप दो प्यारे प्रभु को सब सरल हो जायेगा। खुशियों की सुन्दर झील में जीवन कमल खिल जायेगा। है जो भी तेरे पास सब उसकी अमानत है, अपनी समझ लेना अमानत में खयानत है। वह व्यक्ति जिसे आसानी से धोखा दिया जा सकता है, वह स्वयं आप हैं।
(4) जो कर ले ठीक गलती को उसे इंसान कहते है :-
            यदि हम गलती करके स्वयं को सही सिद्ध करने का प्रयास करते है तो समय हमारी मूर्खता, पर हंसेगा। अपनी सूक्ष्म कमजोरियों का चिंतन करके उन्हें मिटा देना- यही ‘स्व-चिंतन’ है। एक छोटी-सी रबर चेयरमैन की पेंसिल पर भी होती है। आखिर गलतियां किससे नहीं होतीं? इसलिए अपनी गलतियां स्वीकार करने में डरने की जरूरत नहीं है। हर बार कोई भी बिलकुल सही नहीं हो सकता। समझदारी इसी में है कि जब गलती हो तो उसे फटाफट मानने से न कतराए। मनुज गलती का पुतला है वह अक्सर हो ही जाती है। जो कर ले ठीक गलती को उसे इंसान कहते है। गलतियां सुधारने में ही समझदारी है।
(5) उठो, सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज :-
            जीवन को दो प्रकार के दुखों का सामना करना पड़ता है- बाहरी और भीतरी। भौतिक अभिलाषाओं की पूर्ति न होने से बाहरी दुख उत्पन्न होते हैं और अन्तर्मन में उठने वाली अभिलाषाओं से भीतरी दुखों का सर्जन होता है। जीवन के बाहरी और भीतरी संघर्षों का मुकाबला सदा जीतने के भाव से करना चाहिए। उनसे बच कर भागने के बजाय उनका दृढ़तापूर्वक सामना करना चाहिए, तभी सही मार्ग निकल सकता है। उठो, सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज….! धीरे धीरे मोड़ इस मन को इस मन को तू इस मन को। मन मोड़ा तो फिर डर नहीं फिर दूर प्रभु का घर नहीं। हम रोज रोज अच्छे बनते जाते हैं। हम रोज रोज उस परम शक्ति की ओर बढ़ते जाते हैं।
]]>
स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का ‘प्रथम पुरस्कार’ सी.एम.एस. छात्रा को http://www.shauryatimes.com/news/117792 Thu, 14 Oct 2021 15:18:01 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=117792

लखनऊ, 14 अक्टूबर। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित  अन्तर-विद्यालयी स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस की कक्षा-9 की छात्रा तृषा बनर्जी ने प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथापि सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने मानवीय एवं विश्वव्यापी दृष्टिकोण का सुन्दर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिये गये सर्वश्रेष्ठ स्लोगन लिखा। तृषा ने अपने सर्वश्रेष्ठ स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ ही हिन्दी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने संदेश दिया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा को हार्दिक बधाई दी।
 सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी लखनऊ का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके
]]>
अन्तर-विद्यालयी योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के तीन छात्रों को गोल्ड मेडल http://www.shauryatimes.com/news/117736 Wed, 13 Oct 2021 13:31:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=117736

लखनऊ, 13 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों मोहम्मद आहिल अंसारी (कक्षा-1), रेहान हुसैन (कक्षा-5) एवं अयान अली (कक्षा-9) ने अन्तर-विद्यालयी योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता लखनऊ डिस्ट्रिक्ट योगा एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने दमखम का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों ने विभिन्न योगासनों, यौगिक क्रियाओं एवं शारीरिक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। जहाँ एक ओर मोहम्मद आहिल ने 8 वर्ष से कम आयु वर्ग में गोल्ड जीता तो वहीं दूसरी ओर रेहान ने 8 से 10 वर्ष आयुवर्ग में जबकि अयान ने 12 से 14 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन प्रतिभाशाली छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी छात्रों को योग करने की सलाह दी है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सदैव प्रोत्साहित करता है और यही कारण है कि सी.एम.एस. के छात्र शैक्षणिक क्षेत्र के अलावा भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का मानना है कि योग हमारी महान साँस्कृतिक विरासत का ही एक अंग है तथापि वर्तमान जीवन शैली को देखते हुए यौगिक क्रियाओं से भावी पीढ़ी को अवगत कराना हम सबका परम दायित्व है ताकि एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की स्थापना संभव हो सके।

]]>
इण्टरनेशनल ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र ने गोल्ड मेडल अर्जित कर बनाया कीर्तिमान http://www.shauryatimes.com/news/117686 Tue, 12 Oct 2021 13:42:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=117686

लखनऊ, 12 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के कक्षा-3 के मेधावी छात्र रिशान हल्दर ने साइंस ओलम्पियाड फाउण्डेशन, हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित इण्टरनेशनल जनरल नॉलेज ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में अनेक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के इस मेधावी छात्र ने विभिन्न विषयों के उत्कृष्ण ज्ञान, देश-दुनिया की नवीनतम जानकारियां, तार्किक क्षमता एवं मेधात्व का शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। ओलम्पियाड के आयोजकों ने रिशान की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मैडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके कारण सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

]]>