अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : -पर अमेज़न प्राइम ने की नई सीरीज़ की घोषणा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 08 Mar 2021 13:55:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस :- कंगना रनोट से लेकर दिव्या दत्ता तक, बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में बनाया महिला दिवस http://www.shauryatimes.com/news/104647 Mon, 08 Mar 2021 09:57:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=104647 दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं का हमारे समाज में खास योगदान रहा है। उन्हें समाज में और बराबरी पर लाने और उन्हें जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को हमेशा से खास अंदाज में मनाया जाता है। वहीं इस मौके पर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस और अपने करीबियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने आपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी बहन, भाभी और मां की तस्वीर साझा कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। कंगना रनोट ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हर दिन ही महिलाओं का होता है, अपनी पसंदीदा महिलाओं के साथ पसंदीदा पल की कुछ तस्वीरें साझा कर रही हूं और सबको महिला दिवस की बधाइयां।’

अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी सोशल मीडिया पर खास वीडियो साझा कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है उसमें वह फनी डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में लिखा है, ‘21 साल की थी तब नफरत भरे मेल्स आते थे’, ‘जज किया गया, सेक्सिएस्ट कमेंट्स पास किए गए’ ‘मेरे डांस मूव्स को क्रिटिसाइज किया गया’, ‘इंडस्ट्री की तरफ से न ऑफर मिले न ही सपोर्ट मिला’,‘अवॉर्ड शो बॉयकॉट कर दिय गया’ लेकिन आज मैं अपनी ड्रीम लाइफ जी रही हूं’। सनी लियोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर उनका फनी वीडियो साझा कर अभिनेत्री को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। राज कुंद्रा ने जो वीडियो साझा किया उसमें शिल्पा शेट्टी फिल्म ‘राम लखन’ का गाना ‘तेरा नाम लिया तुझे याद किया’ गाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ राज कुंद्रा ने शिल्पा के लिए अपने पोस्ट में लिखा, ‘इस महिला दिवस पर एक छोटी सी रिक्वेस्ट, चलिए हर दिन सम्मान और समानता को सेलिब्रेट करें। मेरे दिन की शुरुआत और इसका अंत मेरी गर्लफ्रेंड शिल्पा शेट्टी का नाम से होता है। वह मजबूत हैं, सफल हैं, आजाद हैं और इन सबसे बढ़कर वह एक शानदार रोल मॉडल हैं। यह केवल आज के लिए नहीं बल्कि यह हर दिन के लिए है।’

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने ट्विटर पर दो खास तस्वीरें साझा कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया है। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर में दिव्या दत्ता अपनी भाभी और घर की महिलाओं के साथ दिखाई दे रही हैं। जबकि दुसरी तस्वीर में वह अपने घर की हाउस हेल्पर के साथ दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए दिव्या दत्ता ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे घर की औरतें !! मेरी भाभी, बच्चे और हमारा सपोर्ट सिस्टम !! आप मेरे घर को अपना घर बनाती हो, धन्यवाद! इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें और पोस्ट साझा कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है।

]]>
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जिला प्रभारी मंत्री ने महिलाओं को चेक देकर किया सम्मानित http://www.shauryatimes.com/news/104684 Mon, 08 Mar 2021 09:49:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=104684 बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री दारा सिंह चैहान द्वारा जीआईसी ऑडीटोरियम में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का सीधा प्रसारण एलईडी वीडियो एलएडडी वैन के माध्यम से प्रसारित कराया गया। सीधा प्रसारण के दौरान  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने बधाई सन्देश में सीएम योगी ने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। हमारे इतिहास में अनेक महिलाओं के सन्दर्भ मिलते हैं जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किये। वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं की सर्वांगीण प्रगति के लिए कृत संकल्पित है। इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि समाज की आधी आबादी महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन तथा सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति अभियान’ का प्रारम्भ शारदीय नवरात्रि से किया गया है। ‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर अभियान के दूसरे चरण का शुभारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और पहचान के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं लगातार कार्य कर रही है। हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओ के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक लाभकारी योजनाए संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित स्वागतगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में लगातार विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के प्रति महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक द्वारा किया गया।

वन डिस्टिक- वन प्रोडक्ट के तहत विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं सम्मानित

जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं योगदान देने वाली बालिकाओं में ताइक्वांडो  में राष्ट्रीय स्तर विजेता गोल्ड मेडल प्रतिमा खत्री, फुटबॉलर में राष्ट्रीय स्तर में प्रतिभाग प्रशंसा सोनकर, एथलेटिक्स में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल विजेता कविता यादव, तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर प्रतिभाग शीरत अहमदी है। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान में सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस विभाग के सीओ सीमा यादव महिला एवं कल्याण विभाग से पूजा जायसवाल, बेसिक शिक्षा विभाग से उज्जवल लाल, बेसिक शिक्षा विभाग पारूल शुक्ला, श्रम विभाग रागिनी सक्सेना, यूनिसेफ सबा फातिमा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से रश्मि जायसवाल, कांति वर्मा, मीरा देवी, शिप्रा श्रीवास्तव, नीलम शर्मा, कीर्ति पटेल, आशीष पाठक है। इसके अलावा विधवा पेंशन में अफसाना बानो, सलमा खातून, निर्मला, मीरा कश्यप, रानी, राबिया, सैयदा बानो है । वही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में नेहा बानो, नित्या वर्मा, दिव्या कश्यप, फहमीद इरफान, मुस्कान सोनी शामिल है।  सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायक हैदरगढ बैजनाथ रावत़, विधायक रामनगर शरद अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग सदस्य  कुमुद श्रीवास्तव, जिलाधिकारी डा आदर्श सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी अभय पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल मौर्य, अपर जिला सूचनाधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों की प्रधानाध्यापिकायें, शिक्षिकायें, छात्रायें आदि सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

]]>
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : -पर अमेज़न प्राइम ने की नई सीरीज़ की घोषणा, एक्टिंग से लेकर निर्देशन तक सब कुछ करेंगी महिलाएं http://www.shauryatimes.com/news/104644 Mon, 08 Mar 2021 09:43:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=104644 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर, अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपनी एक नई सीरीज़ का ऐलान किया है जिसका टाइटल है, ‘हश हश’। इस सीरीज़ की सबसे महत्वपूर्ण और ख़ास बात ये है कि इसमें केवल महिलाएं नज़र आएंगी’।

अमेज़न प्राइम वीडियो की ये सीरीज़ केवल मजबूत महिला नायिकाओं की कहानी भर नहीं है, बल्कि कैमरे के पीछे इसके निर्माण और निर्देशन में भी महिलाएं ही शामिल हैं। तनुजा चंद्रा (करीब करीब सिंगल, दुश्मन, संघर्ष) इस सीरिज की क्रिएटिव डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव प्रॉड्यूसर होंगी। वहीं शिखा शर्मा (शकुंतला देवी, टॉयलेट-एक प्रेम कथा, शेरनी) इस सीरिज की प्रोड्यूसर और ऑरिजिनल स्टोरी राइटर के रूप में दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगी।

एडवरटाइजिंग फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर नाम कोपल नथानी इस शो के एपिसोड्स का निर्देशन करेंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लेखिका जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सिताबो और पीकू) आशीष मेहता द्वारा लिखित इस सीरीज के लिए डायलॉगस लिखेंगी। इस सीरीज को विक्रम मल होत्राज के एबंडंशिया एंटरटेनमेंट (ब्रीद, ब्रीद: इनटू द शैडोज, शकुंतला देवी,एयरलिफ्ट) द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।

‘हश हश’ के जरिए जूही चावला और आएशा जुल डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। उनके साथ इस सीरीज में सोहा अली खान, करिशुमा तन्ना, शहाना गोसवामी और कृतिका कामरा दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘हश हश’ सीरीज मूल तौर पर महिलाओं की कहानियों पर केंद्रित है जिसमें वो अपनी कहानियां सुनाती नजर आएंगी।

‘हश हश’ की क्रिएटिव डायरेक्टर और एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर तनुजा चंद्रा ने इसे हरी झंडी दिखाने की घोषणा पर कहा, ‘भारत में वीडियो स्ट्रीमिंग स्टोरीटेलिंग एक बड़ा बदलाव लेकर आया है, जिसमें महिलाओं की कहानियों को लोगों के बीच रखने का मौका मिला है और मुझे इस बात की बेहद खुशी है। मेरी जैसी निर्देशकों को इसका लंबे समय से इंतजार था। मैं इस टीम के साथ से जुड़कर हश हश और कुछ विशेष बनाने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि यह वाकई में खास होगा’।

]]>