अखंडता और महान संस्कृति को बल प्रदान करेगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला : अमित शाह – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 09 Nov 2019 11:13:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को बल प्रदान करेगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला : अमित शाह http://www.shauryatimes.com/news/63696 Sat, 09 Nov 2019 11:13:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=63696 नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राम जन्मभूमि पर सर्वसम्मति से आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए सभी समुदायों के अपील की है कि वे इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शांति और सौहार्द से परिपूर्ण ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्प के प्रति कटिबद्ध रहें। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को और बल प्रदान करेगा। शाह ने एक के बाद कई ट्वीट कर कहा कि दशकों से चले आ रहे श्री राम जन्मभूमि के इस कानूनी विवाद को आज इस निर्णय से अंतिम रूप मिला है। उन्होंने कहा कि वे भारत की न्याय प्रणाली और सभी न्यायमूर्तियों का अभिनन्दन करते हैं।

उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि कानूनी विवाद के लिए प्रयासरत; सभी संस्थाएं, पूरे देश का संत समाज और अनगिनत अज्ञात लोगों जिन्होंने इतने वर्षों तक इसके प्रयास किया उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय का यह ऐतिहासिक निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को और बल प्रदान करेगा।

]]>