अगले दो-तीन दिन में बदल सकता है मौसम – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 02 Jun 2019 07:25:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 हल्की बारिश से लखनऊ में गर्मी से राहत, अगले दो-तीन दिन में बदल सकता है मौसम http://www.shauryatimes.com/news/43965 Sun, 02 Jun 2019 07:25:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43965 उप्र में गर्मी सितम ढा है रही। झुलसाने वाली तेज धूप और लपट से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं, रविवार को सुबह  7:30 बजे  हल्की बारिश से लखनऊ का तापमान कुछ कम हुआ। ठंडी हवा से लोगों काे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। बता दें, मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन पूर्वी उप्र में आंधी के साथ बारिश की संभावना की है। राजधानी लखनऊ से हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन घंटों के दौरान ओलावृष्टि और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने भी उम्मीद जताई है कि यदि मानसून की चाल सामान्य रही और सुस्त न हुई तो 18 से 20 जून के बीच मानसून लखनऊ में दस्तक दे सकता है। मौसम निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर एक टर्फ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी हवा ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत पहुंचाई है। रविवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश खासतौर पर बिहार से सटे इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, अन्य इलाकों में भी लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। 

मानसून की उलटी गिनती शुरू
मानसून की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में दक्षिण पूर्वी हवा के चलते अब गर्म हवा से निजात मिल गई है। हालांकि, वायुमंडल में आद्र्रता बढऩे से उमस परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले पांच-छह दिन मौसम के तेवर कुछ नरम बने रहेंगे।

लखनऊ में शनिवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। इससे पहले लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी के आसपास के कई जिलों में पारा लुढ़क गया। इसके बावजूद धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। 

यहां बीते दिन आसमान से बरसी आग

  • लखीमपुर में अधिकतम तापमान 42.2 तो न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
  • बलरामपुर एक डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क कर 41 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 35 डिग्री रहा। 
  • श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 
  • अंबेडकरनगर में तापमान अधिकतम 46 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा है। 
  • रायबरेली में शनिवार को अधिकतम 44 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। 
  • गोंडा में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
  • बहराइच में पुरवा हवा चलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 42 पहुंच गया, लेकिन रात का तापमान 27.6 डिग्री पर स्थिर रहा। सीतापुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। 
  • बाराबंकी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • वाराणसी में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, लेकिन झुलसा देने वाली गर्मी बरकरार थी। शनिवार को 48.5 डिग्र्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा सर्वाधिक गर्म रहा। यहां न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
  • महोबा में 47 डिग्री, उरई में 46 डिग्री, हमीरपुर, औरैया, इटावा में 45 डिग्री, चित्रकूट, उन्नाव, फतेहपुर में 44 डिग्री, फर्रुखाबाद, अकबरपुर में 43 डिग्री और कन्नौज में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर में अधिकतम तापमान 42.0 व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
  • ब्रज मंडल में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शनिवार को मथुरा के फरह में सर्वाधिक तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • आगरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज में अधिकतम पारा 45 और न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास रहा। आगरा में सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे थे। दोपहर में पारा 45.7 तक चढ़ा। शाम लगभग चार बजे आगरा व मथुरा में आंधी के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने से लोगों ने राहत महसूस की। 
]]>