अन्नू टंडन के बाद अब UP कांग्रेस पर सलमान खुर्शीद की नजरें तिरछी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 30 Oct 2020 08:46:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अन्नू टंडन के बाद अब UP कांग्रेस पर सलमान खुर्शीद की नजरें तिरछी, उन्नाव में चुनाव प्रचार से किनारा http://www.shauryatimes.com/news/88732 Fri, 30 Oct 2020 08:46:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88732 उत्तर प्रदेश में मिशन 2022 की तैयारी में लगी कांग्रेस को विधानसभा उप चुनाव में ही झटका लगता जा रहा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता तथा उन्नाव से पूर्व सांसद अन्नू टंडन के गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के स्टार प्रचारक सलमान खुर्शीद ने भी अपने तेवर दिखा दिए हैं। सलमान खुर्शीद को गुरुवार को उन्नाव के बांगरमऊ में पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करना था, लेकिन वह उन्नाव नहीं पहुंचे।

कांग्रेस में कारपोरेट कल्चर की पक्षधर रहीं अन्नू टंडन उन्नाव की निवासी हैं और सलमान खुर्शीद ही उनको पार्टी में लेकर आए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद कई दशक से कांग्रेस में हैं और पार्टी ने उनको उत्तर प्रदेश में विधानसभा के उप चुनाव के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर रखा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो बार अध्यक्ष रहे सलमान खुर्शीद खानदानी कांग्रेसी हैं। उनके नाना जाकिर हुसैन देश के तीसरे राष्ट्रपति थे और सलमान खुर्शीद 1981 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के कार्यकाल में पीएमओ में ओएसडी के रूप में तैनात थे। लोकसभा में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही भारत के विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद की मुसलमानों में अच्छी पैठ मानी जाती है।

]]>