उत्तराखंड की राजनीति में फिर हलचल – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 08 Mar 2021 07:51:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 उत्तराखंड की राजनीति में फिर हलचल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना http://www.shauryatimes.com/news/104608 Mon, 08 Mar 2021 07:51:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=104608 उत्तराखंड की राजनीति में एकबार फिर से हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना हुए हैं। सीएम जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है। आपको बता दें कि सीएम को आज पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

इससे पहले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने देहरादून आकर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ली थी। इस दौरान नेतृत्व परिवर्तन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें रहीं। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर दिया था।

]]>